36 वी जिला फुटबॉल लीग एसएएफ बॉयज फुटबॉल क्लब फाइनल में
rewa todayखेलरीवा टुडे

rewa today :36 वी जिला फुटबॉल लीग एसएएफ बॉयज फुटबॉल क्लब फाइनल में

36th District Football League SAF Boys Football Club finals

Rewa Today Desk :जिला फुटबॉल संघ रीवा के तत्वाधान में आयोजित 36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बेहद रोमांचकारी रहा. पहला सेमीफाइनल मैच एसएएफ बॉयज विरुद्ध वीरभद्र स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें संघर्ष भरे मुकाबले में एसएएफ बॉयज क्लब की तरफ से जर्सी नंबर 9 आशीष उपाध्याय ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों को छकते हुए देवेश सिंह के पास पर पावरफुल किक के साथ फुटबॉल को विरोधी टीम के गोल पोस्ट में डाल दिया. उनका यह गोल निर्णायक रहा .मैच के अंत तक 1-0 की बढ़त के साथ एसएएफ बॉयज फुटबॉल क्लब फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही .

आज के मुख्य अतिथि यह रहे
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह रहे. और अध्यक्षता और पूर्व पार्षद सोहन सिंह ने किया.विशिष्ट देश के रूप में दिनेश सिंह सेगर एवं अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे.
यह रहे निर्णायक यह रहे मौजूद
निर्णायक की भूमिका में विनोद कुमार, बृजभान रावत, सुमित शुक्ला, एवं हिमांशु तिवारी रहे! कार्यक्रम का संचालन युवा खिलाड़ी कुंदन अग्निहोत्री ने किया.
उक्त अवसर पर वीरभद्र स्पोर्टिंग क्लब की पूर्व खिलाड़ी मो. कादिर खान, जिला फुटबॉल संघ रीवा के सचिन मोहम्मद कासिम खान, जितेंद्र चतुर्वेदी, इंद्रजीत पटेल, वैभव सिंह, अभिषेक सिंह, ललित कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे.
दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाएगा
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच मेड इंडिया क्लब विरुद्ध शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के बीच शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

खेल

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

REWA TODAY DESK : ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय...

online gaming in india
खेल

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता क्रेज: डिजिटल क्रांति का नया चेहरा

स्मार्टफोन, इंटरनेट और युवाओं की बदलती पसंद ने गेमिंग इंडस्ट्री को दी...

Indiaरीवा टुडे

Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...