सुअर पालकों का धरना हुआ समाप्त
Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

Rewa Today : सुअर पालकों का धरना हुआ समाप्त, Pig farmers strike ends

Pig farmers' strike ends

सुअर पालकों का धरना हुआ समाप्त जिन सुअरों की मौत बीमारी से हुई है उनके पालकों को मिलेगा मुआवजा पीड़ित परिवारों को 40 लाख रुपए की मुआवजा की जाएगी वितरित

Rewa Today Desk : गत वर्ष रीवा जिले और नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से बड़ी संख्या में सुअर संक्रमित हुए थे। शासन के निर्देशों के अनुसार बीमारी ग्रस्त सुअर की मौत पर पशुपालकों को मुआवजा राशि दी गई थी। कई सुअर पालकों द्वारा मुआवजा राशि की माँग के लिए कलेक्ट्रेट गेट के सामने लंबे समय से धरना दिया जा रहा था। जनसम्पर्क एवं पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने धरना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समझाइश देकर धरना समाप्त कराया। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जिन सूकरों की मौत बीमारी से हुई है उनके पालकों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर 40 लाख रुपए मंजूर किए जा रहे हैं। एसडीएम सभी पीडित परिवारों की सूची दो दिवस में तैयार कर उनके बैंक खाता नम्बर तथा आईएफएस कोड के साथ प्रस्तुत करें।

पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी


मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सुअर पालकों की सभी कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा। आप सबके कल्याण की सदैव चिंता की गई है। हमारी सरकार आप के कल्याण और विकास में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर एडीएम शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा तथा पीड़ित परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...

IndiaRewa

क्योटी फाल के पास बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध क्योटी फाल के पास...

14 एवं 15 जून को होगा विंध्य डान्स चैंपियनशिप एवं भव्य फैशन शो का आयोजन रीवा में
IndiaRewa

14 एवं 15 जून को होगा विंध्य डान्स चैंपियनशिप एवं भव्य फैशन शो का आयोजन रीवा में

रीवा शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था डीसेंट डान्स परिवार एवं द ताज...

waterfalls
Rewa

रीवा, मध्य प्रदेश को ‘जलप्रपातों का शहर’ कहा जाता है

यहाँ के प्राकृतिक झरने, विशेष रूप से मानसून के मौसम में, बेहद...