Galla mandi Power House Me Lagi AAG
(रीवा समाचार)Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

Rewa Today : गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस में लगी भीषण आग 15 से 20 लाख रुपए का हुआ नुकसान

A massive fire broke out in the power house located at Galla Mandi, causing a loss of Rs 15 to 20 lakh.

Rewa Today Desk : रीवा के गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस में आज भीषण आग लग जाने की वजह से 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया. मीटर जल गए, लगभग आधा दर्जन से ज्यादा कंप्यूटर स्टेशनरी और वहां रखा सामान जल के खाक हो गया. इस बात की जानकारी जैसे ही वहां के लोगों को हुई तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचती तब तक आग पूरी तरीके से फैल गई थी. वहां रखा सामान पूरी तरीके से जल भुनकर राख हो गया. माना जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लग सकती है, या किसी और कारण से इस बात की जांच होने के बाद ही तय हो पाएगा आग लगने का सही कारण. लेकिन यह तो पूरी तरीके से तय ही हो गया, वहां पर रखे हजारों मीटर जलकर पूरी तरीके से खाक हो गए. जिसकी वजह से विद्युत मंडल को 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया. आग सुबह उस समय लगी जब वहां पर कोई नहीं था. सुबह के लगभग 4:00 के आसपास का समय रहा होगा, जिसकी वजह से आग लगने की जानकारी थोड़ा देर से हो पाई. जब वहां पर चौकीदार और अन्य लोगों ने देखा और इस बात की सूचना अपने आला अधिकारियों को दी ,विद्युत मंडल के कर्मचारियों के द्वारा यह सूचना फायर ब्रिगेड ऑफिस तक पहुंची. वहां से फायर ब्रिगेड आई और उसने आग बुझाया. तब तक आग ने काफी नुकसान कर दिया था

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
Rewa

दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...