Monday , 2 March 2026
    रीवा के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निपानिया में ताला मुकुंदपुर से रीवा रही बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी वजह से 16 लोग घायल हो गए
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :mukundpur से rewa रही बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी वजह से 16 लोग घायल हो गए

    The bus going from Tala Mukundpur to Rewa collided with a tree in Nipaniya under City Kotwali police station of Rewa and crashed due to which 16 people were injured.

    Rewa Today Desk :रीवा के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निपानिया में ताला मुकुंदपुर से रीवा रही बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी वजह से 16 लोग घायल हो गए एक को हेड इंजरी एक का पैर टूटा बाकी की हालत ठीक आज सुबह ताला मुकुंदपुर से रोज की तरह एक बस चली थी, रीवा के लिए ,रीवा पहुंचकर जैसे ही बस शहर के अंदर प्रवेश करने वाली थी, वैसे ही अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसकी वजह से बस में सवार 16 लोग घायल हो गए, जिसमें से 14 की हालत फिलहाल ठीक, एक लड़की का पैर टूट गया, एक व्यक्ति के सर में चोट आई है, सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया.


    यात्रियों को गैस कटर से बस काट कर निकल गया मुकुंदपुर से रीवा रही बस क्रमांक एमपी 17p 1279 जैसे ही रीवा के अंदर पहुंचने वाली थी, वैसे ही बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसकी वजह से बस में सवार 16 लोग घायल हो गए ,एक लड़की का पैर बस के अंदर फस गया था. जिसको गैस कटर से बस काट कर निकल गया, फिलहाल सभी की हालत बेहतर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है. बस जिस जगह पेड़ से टकराई उसके लगभग 200 मीटर आगे से घनी बस्ती का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है अगर थोड़ा आगे बस दुर्घटनाग्रस्त होती तो एक गंभीर घटना घट सकती थी .माना जा सकता है, ऊपर वाला आज रीवा शहर वालों केसाथ, बस में सवार यात्रियों के साथ, जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई.
    बस में सवार इनको आई चोट आज सुबह निपानिया में बस एक्सीडेंट में घायल लोगों के नाम श्यामलाल साकेत तमरा उम्र 60 साल, संगीता दहिया उम्र 20 साल, राजकुमार कुशवाहा ,रानी कुशवाहा उम्र 28 साल, नेहा यादव, राजा, प्रहलाद पटेल पडरी उम्र 55 साल, संतोष सोनी उम्र 42 साल, कंचन साकेत उम्र 19 साल, जगदीश शुक्ला उम्र 35 साल, अंचल प्रजापति उम्र 20 साल, राजभान पांडे ताला उम्र 48 साल, कमलेश रजक तमरा उम्र 50 साल

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...