विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शुभारंभ
rewa todayरीवा टुडे

rewa today :विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शुभारंभ

Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the organized Vikas Bharat Sankalp Yatra from today.

Rewa Today Desk :जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज 16 दिसंबर को किया जायेगा। रीवा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम सिरमौर चौराहा स्थित नवनिर्मित सब्जी मंडी प्रांगण, आईजी ऑफिस के पास किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। यह कार्यक्रम अपरान्ह 2.30 बजे से आरंभ होगा।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो प्रसारण के माध्यम से अपरान्ह 4 बजे फ्लैग आफ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। फ्लैग आफ करने के उपरांत जिले के लिये प्राप्त प्रचार वाहन रूट चार्ट के अनुसार रवाना की जायेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपरान्ह 4.25 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये जायेंगे। इस यात्रा के दौरान केन्द्र शासन की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने का कार्य किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपरांत प्रचार रथ अपने निर्दिष्ट स्थलों में पहुंचेंगे तथा रूट चार्ट के अनुसार 17 दिसंबर से जिले के सभी स्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indiaरीवा टुडे

Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
rewa today

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण
रीवा टुडे

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण

Rewa Today Desk : रीवा के बघेल राजवंश के समय बघेलखण्ड के...