टी आर एस कॉलेज के समाज कार्य के छात्रों ने किया जेल में अध्ययन भ्रमण
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

Rewa today :टी आर एस कॉलेज के समाज कार्य के छात्रों ने किया जेल में अध्ययन भ्रमण

Social work students of TRS College conducted study tour in jail

Rewa Today Desk :शासकीय ठाकुर रणमत सिंह सिंह महाविद्यालय रीवा के समाज कार्य विभाग के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने प्राचार्य डॉ अर्पिता अवस्थी के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश शुक्ल के संयोजन में जिला कारागार में अध्ययन भ्रमण किया। जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। समाज कार्य के विद्यार्थियों ने जेल में बंदियों से बात की और उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जेल अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को विस्तृत तरीके से जेल भ्रमण कराते हुए कैदियों की दैनिक दिनचर्या के विषय में जानकरी प्रदान की। रीवा जेल में बंदियों के लिए जीवन सुधार कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे वे सामाजिक जीवन में लौटने के बाद अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपने परिवार का सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सके। उन्होने बताया कि सेन्ट्रल जेल रीवा का उद्वेश्य बंदियों को नैतिक शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देते हुए उनमें अपराध बोध व अपराध की मानसिकता को न्यूनतम स्तर पर लाते हुए उनके पुनर्वासन में सहयोग देना है।

अवसर पर जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों को जेल से सम्बंधित सामान्य जानकारी दी। जेल के अलग-अलग वार्ड और उसमें बंदियों को रखने के आधार, पैरोल, सभा गृह, कैदियों की शिक्षा, सश्रम कार्य, कैदियों की मुलाकात, नाश्ता, भोजन, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा एवं सुधार कार्यक्रम से सम्बन्धित विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। जेल भ्रमण के दौरान जेल की संचालन प्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जेल डिस्पेंसरी, पाकशाला, प्रिन्टिग प्रेस, हथकरघा उद्योग द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को समझा। छात्र/छात्राओं द्वारा जहाँ एक ओर जेल में बंद कैदियों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए अपनी संतुष्टि और खुशी जाहिर की और उनसे बातचीत की। इस जेल अध्ययन भ्रमण से समाज कार्य के छात्रों को बंदियों को जेल के जीवन के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी प्राप्त हुई। इस दौरान कैदियों के द्वारा सुन्दर सास्कृतिक प्रस्तुतियॉ दी गई। अध्ययन भ्रमण को सफल बनाने में डॉ. गुजंन सिंह, डॉ शिव बिहारी कुशवाहा एवं डॉ प्रियंका तिवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा...

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...