pm yojna
Rewa

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

The Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana will provide free electricity and promote environmental conservation.

रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है। इस
योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ताप विद्युत
केन्द्रों से बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयले का दहन किया जाता है जो पर्यावरण के प्रतिकूल है।

सोलरपैनल पूरी तरह से नि:शुल्क तथा पर्यावरण के अनुकूल है। बिजली का उपयोग करने वाले आवासीय घरों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल में 30 से 70 प्रतिशत तक की कमी ला सकते हैं। इस संबंध में अधीक्षण यंत्री बीके शुक्ला ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत दो किलोवाट तक की क्षमता वाले छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 30 हजार प्रति किलोवाट वित्तीय सहायता दी जाती है।

इसी तरह तीन किलोवाट अथवा उससे अधिकक्षमता के सोलर पैनल लगवाने पर 78 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।

अधीक्षण यंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि छत पर सोलर पैनल लगाने से प्रति किलोवाट 1300 यूनिट बिजली
का साल भर में उत्पादन होता है। इस बिजली को नेट मीटरिंग वाली बिजली यानी ग्रिड से जोड़ने पर मासिक
बिजली बिल में काफी कमी आती है। नेट मीटरिंग प्रक्रिया के द्वारा लगाया गया मीटर सोलर पैनल से प्राप्त
बिजली तथा ग्रिड से ली गई बिजली का आकलन करता है।

सोलर पैनल से उत्पादित बिजली यदि घरेलू उपकरणों में उपयोग से अधिक है तो उसे ग्रिड में भेज देता है। जब सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन नहीं होता तब स्वचालित तरीके से ग्रिड से बिजली की आपूर्ति घर में होती रहती है। उपभोक्ता को केवल अतिरिक्त बिजली के लिए ही राशि देनी होती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पीएम सूर्य घर डॉट जीओभी डॉट इन अथवा स्मार्ट बिजली एप से आवेदन किया जा सकता है। सरकार द्वारा सोलर पैनल लगाने के लिए वेंडर निर्धारित कर दिए गए हैं। इनसे प्रस्ताव लेकर प्रतिस्पर्धी मूल्य के आधार पर सोलर पैनल लगवाएं।

Written by
Akanksha Tiwari

Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में
Rewa

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में

रीवा में विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर मनीष पटेल गिरफ्तार, मोबाइल जब्त...

Jeetu patwari
Rewa

जीतू पटवारी बोले – “भ्रष्टाचार का कैंसर बन चुकी है BJP सरकार”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, महंगाई, महंगाई, और विदेश...

Online dava ka virodh rewa me
Rewa

ऑनलाइन दवाइयों के विरोध में उतरे दवा विक्रेता

रीवा में मेडिकल स्टोर बंद रखकर किया प्रदर्शन, सरकार से प्रतिबंध लगाने...