Saturday , 29 August 2026
    youvak ki hui mout
    Rewa

    वाटरफॉल में फोटो खिंचवा रहे युवक का पैर फिसला पानी में डूबने से हुई मौत

    रीवा के अतरैला का है मामला

    Rewa Today Desk : बारिश का मौसम आने को है, लेकिन उसके पहले ही उसके साइड इफेक्ट नजर आ रहे हैं। गर्मी का मौसम चल रहा है, पानी जहां भी नजर आता है, लोग पिकनिक मनाने पहुंच जाते हैं, सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते,और अपने परिवार को जिंदगी भर का दर्द देकर चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए अतरैला के इटमा वॉटरफॉल में। यहां पर आमतौर से साल के 12 महीना काफी पानी होता है।

    दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने आते है। यहां पर सुरक्षा के कोई व्यापक इंतजाम नजर नहीं आते।जिसके चलते लोग अक्सर पानी के बीच में चले जाते हैं। कुछ बह जाते हैं, कुछ बच जाते हैं। बहने वालों की मौत हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ तनवीर के साथ, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से तीन लोग आए थे पिकनिक मनाने, पिकनिक मनाते मनाते सेल्फी लेना फोटो खींचना आज के युवाओं का बड़ा शौक हो गया है।

    तीनो भी सेल्फी और फोटो खींच रहे थे। फोटो खींचते खींचते पानी के बीच में चले गए पथरीली जगह है। इसी दौरान तनवीर का पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया, तनवीर को बहता देखकर दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास किया, शोर मचाया, आसपास के लोग एकत्र हुए, पुलिस भी आ गई। पानी से तनवीर को जब तक बाहर निकाला जाता, काफी देर हो गई थी, उसकी मौत हो गई थी।


    प्रयागराज से आए थे पिकनिक मनाने

    अतरैला थाना के इटमा वॉटरफॉल में इन दोनों काफी पानी है। हालांकि गर्मी का मौसम है, उसके बावजूद यहां का नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जिसके चलते काफी तादाद में लोग यहां पर पिकनिक मनाने आते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से तीन लोग आए थे पिकनिक मनाने, तीनों ने मिलकर नहाया, जमकर मस्ती की, इसी दौरान तनवीर पत्थर में खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा था, उसका पैर फिसल गया, और वह गहरे पानी में चला गया, तनवीर की पानी में डूबने से मौत हो गई।

    सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे

    इटमा वॉटरफॉल में काफी तादाद में पर्यटक आते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व भी यहीं पर एक हादसा हुआ था, हालांकि उस व्यक्ति को बचा लिया गया था। पर्यटकों की भीड़ होने के बावजूद यहां पर किसी भी तरीके के कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। पथरीला इलाका है पानी का बहाव काफी तेज होता है। पैर फिसलने के बाद वापस निकल पाना बेहद मुश्किल काम है। शासन प्रशासन को चाहिए निकट भविष्य में बारिश का मौसम आने वाला है ऐसे में यहां पर पर्यटकों की और भीड़ बढ़ेगी, स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर सुरक्षा के इंतजाम होते तो युवक को समय रहते बचाया जा सकता था, यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

    क्या कहा पुलिस ने

    मध्य प्रदेश की अतरैला थाना पुलिस ने इटमा वॉटरफॉल में एक युवक की डूबने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया, और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह के अनुसार, प्रयागराज से तीन लोग आए थे पिकनिक मनाने, पानी में नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक की मौत हो गई है, हम घटना के करणो की जांच कर रहे हैं ।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...