Sunday , 1 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : कलेक्टर ने आठ आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

    Collector transferred eight habitual criminals to district Badar

    Rewa Today Desk : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने आठ आदतन अपराधियों को
    जिला बदर के आदेश दिए हैं। विधानसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की
    सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 कधारा
    5 ख के तहत जिला बदर के आदेश दिए हैं। इन आठ आदतन अपराधियों द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों
    में लिप्त रहने, मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, अवैध शस्त्रों के उपयोग, लोगों को डराने-धमकाने तथा अन्य
    आपराधिक कृत्यों के कारण यह कार्यवाही की गई है।

    बार-बार समझाइश के बावजूद इन अपराधियों के आचरमें
    किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका स्वच्छंद
    रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदनके
    आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन सभी आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए रीवा
    जिले की राजस्व सीमाओं सहित मऊगंज, सिंगरौली, सीधी तथा सतना जिले की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश
    दिए गए हैं। सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही ये रीवा जिले की सीमाओं में प्रवेश कर सकेंगे।


    आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवजाएगी।
    जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने संजय शर्मा निवासी रामनई,
    सचिन तिवारी निवासी चोरगड़ी, संजू साकेत निवासी गोड़हर मोड़ खैरी नई बस्ती, परमानंद पटेल निवासी उमरी
    रायपुर कर्चुलियान, राजकुमार वर्मा निवासी इटमा अतरैला, लोकनाथ प्रजापति निवासी टगहा जनेह, शाहंशाह उर्फ
    जाफरअली निवासी बिन्दाकुंआ के पास बिछिया तथा अंकित उर्फ प्रदीप सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 9 सिरमौर को
    जिला बदर के आदेश दिए गए हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...