Thursday , 29 October 2026
    केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 रीवा में आयोजित हुआ शैक्षणिक भ्रमण
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :kendriya vidyalaya no 1 रीवा में आयोजित हुआ शैक्षणिक भ्रमण

    Educational tour organized in Kendriya Vidyalaya No.1 Rewa

    Rewa Today Desk : रीवा के केंद्रीय विद्यालय एक के बच्चों का पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन 24 एवं 25 नवम्बर को किया गया. जिसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चे विवेकानन्द पार्क, कुठुलिया फार्म एवं मुकुन्दपुर टाइगर सफारी भ्रमण के लिए गयें।

    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती महालक्ष्मी पाण्डेय ने छात्रों को शैक्षिक भ्रमण का महत्व बताते हुए उनके अनुरक्षक शिक्षकों के साथ सुरक्षित रवाना किया। इस योजना के तहत बच्चों ने विभिन्न पेड़-पौधो एवं वन्य जीवों के बारे मे जानकारी प्राप्त की एवं साथ ही साथ प्राथमिक विभाग के छात्रों ने भ्रमण के दौरान सामूहिक भोज किया, जिसमें ‘‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’’ को मनाते हुए मिलेट के बनाए व्यजंनो का स्वाद लिया तथा विवेकानन्द के जीवन पर अनेक विचार प्रस्तुत किया। सम्पूर्ण आयोजन बच्चों के लिए बहुत फलदायी रहा। सारे बच्चों ने एक साथ बैठकर एक दूसरे के साथ मिलकर भोजन किया मिलेट के बने व्यंजनों के का स्वाद बच्चों को काफी बेहतर लगा. बच्चों ने विवेकानंद पार्क के बाद कुठुलिया फार्म में पहुंचकर तरह-तरह के पेड़ पौधों की जानकारी ली. बच्चों ने जाना यह हमारे लिए हमारे जीवन के लिए किस तरीके से महत्वपूर्ण है. कौन सा पेड़ हमारे लिए किस काम आता है. बच्चे पहुंचे इसके बाद व्हाइट टाइगर सफारी में, जहां उन्होंने तरह-तरह के जानवर देखें, उनके बारे में जाना कौन सा जानवर किस प्रजाति का है. क्या गुण दोष होते हैं. व्हाइट टाइगर सफारी में तरह-तरह की जानवर वर्तमान में मौजूद है, बच्चे उसको देखकर काफी प्रसन्न भी नजर आए. माना जा सकता है बच्चों का यह दो दिवशीय कार्यक्रम उनके लिए काफी बेहतर रहा ,उन्हें ढेर सारी जानकारी मिली.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...