इनकोर पोर्टल से मिलेगी मतगणना की तत्काल जानकारी गणना परिणाम फीडिंग का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
Madhya-PradeshPoliticsRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :incore portal से मिलेगी मतगणना की तत्काल जानकारी गणना परिणाम फीडिंग का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

Instant information about vote counting will be available from Incore portal. Full dress rehearsal of counting result feeding completed.

Rewa Today Desk :निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना दिवस में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की चक्रवार जानकारी उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों तथा आमजनता को उपलब्ध कराने के लिए इनकोर पोर्टल की व्यवस्था की गयी है। मतगणना केन्द्र में विधानसभावार तैनात अधिकारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर प्रत्येक चक्र के मतगणना की मतदान केन्द्रवार जानकारी इनकोर पोर्टल में दर्ज करेंगे। कलेक्टर कार्यालय के जिला नियंत्रण केन्द्र कक्ष में इनकोर पोर्टल में गणना परिणाम फीडिंग का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि इनकोर पोर्टल में सबसे पहले ईटीबीपीएस से प्राप्त डाक मतपत्रों की जानकारी प्रात: 8 बजे से दर्ज की जाएगी। इसके लिए जारी प्रपत्र 13 ए तथा 13 बी को स्कैन करके पोर्टल में अपलोड किया जाएगा। ईटीपीबीएस डाक मतपत्र के सभी प्रपत्र अपलोड करने के बाद रिटर्निंग आफीसर द्वारा उन्हें मान्य कर दर्ज किया जाएगा। इनकोर पोर्टल में जानकारी दर्ज करने के लिए रिटर्निंग आफीसर को लॉगिन की सुविधा दी गई है। इसमें प्रत्येक चक्र की मतगणना के बाद मतगणना टेबिल क्रमांक के अनुसार प्रत्येक उम्मीदवार को प्राप्त मतों की संख्या दर्ज की जाएगी। इसके बाद एक चक्र की गिनती समाप्त होने पर दर्ज पोर्टल में मतों की संख्या का प्रिंट आउट लेकर उसे रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत रिटर्निंग आफीसर द्वारा मान्य किए जाने के बाद उसे पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। यदि किसी टेबिल की ईव्हीएम की किसी भी कारण से मतों की गणना नहीं की जा रही है तो उसमें कुछ भी दर्ज नहीं किया जायेगा।

प्रशिक्षण में बताया गया कि यदि किसी टेबिल के मतों की जानकारी दर्ज करने में गलती हो गई है तथा आगे के चक्रों की मतगणना के परिणाम दिए जा चुके हैं तो रिटर्निंग आफीसर एडिट आप्शन से सही जानकारी दर्ज कर सकेंगे लेकिन जिस चक्र में गलती हुई है उसके बाद के सभी चक्रों की जानकारी तथा परिणाम पुन: देने होंगे। मतगणना समाप्त होने के बाद इसी पोर्टल से उम्मीदवार के लिए प्रमाण पत्र भी जनरेट होगा। रिटर्निंग आफीसर के हस्ताक्षर होने के बाद इसे स्कैन करके पोर्टल में अपलोड किया जायेगा तथा रिटर्निंग आफीसर विजेता उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित सभी रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष दुबे तथा इनकोर टेबुलेशन कार्य में लगे अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...