Saturday , 31 October 2026
    शादियों का आया मौसम सोने चांदी के भाव आसमान छूने लगे दामों में आ रही तेजी सोने की पहचान कैसे करें
    Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    rewa today :शादियों का आया मौसम सोने चांदी के भाव आसमान छूने लगे दामों में आ रही तेजी सोने की पहचान कैसे करें

    Wedding season has arrived, prices of gold and silver have started touching the sky, prices are rising, how to identify gold?

    Rewa Today Desk :शादियों का आया मौसम सोने चांदी के भाव आसमान छूने लगे दामों में आ रही तेजी सोने की पहचान कैसे करें देश में इन दिनों शादी बारात का मौसम चल रहा है.ऐसे में जिस घर में भी शादी बारात होती है, सोना चांदी खरीदने का रिवाज है ,हर व्यक्ति अपनी हैसियत के हिसाब से सोने चांदी के जेवरात खरीदता है. अपनी लड़की ,लड़के, बहू को गिफ्ट करता है. जिसके चलते इन दिनों सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं.

    सोने की पहचान कैसे करते हैं सोना शुद्ध है कि नहीं सोने चांदी की पहचान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ मानक तय किए गए हैं. सोने की शुद्धता की पहचान उसके हॉलमार्क के हिसाब से की जाती है. जैसे 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है. 21 केरट पर 875 लिखा होता है. 22 कैरेट पर 916 लिखा होता है. 23 कैरेट पर 958 लिखा होता है, 24 कैरेट के आभूषण पर 999 लिखा होता है. यह सब आपको गोल्ड खरीदने के पहले देखना होगा उसे पर कौन सा हॉलमार्क लगा हुआ है.


    क्या चल रहा है भाव इन दिनों सोने चांदी के दाम की बात की जाए तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 57,980 प्रति तोला यानी 10 ग्राम चल रहा है. वहीं 24 कैरेट सोने के दाम की बात की जाए तो एक तोले का भाव 60,880 रुपए के आसपास बताया गया है .

    सोने चांदी के दामों में हो रही है रोज तेजी जैसे ही त्यौहार का समय आया, सोने चांदी के भाव में तेजी दिखाई देने लगी. 22 कैरेट के दाम में लगभग 260 रुपए की तेजी नजर आई. वही 24 कैरेट सोने के भाव की बात की जाए तो इसमें भी लगभग 260 की ही तेजी नजर आई. जिसे एक बड़ी तेजी भी कह सकते हैं. वहीं दूसरी और चांदी भी जो 79,200 किलो बिक रही थी. बढ़कर 80,200 किलो के भाव पर पहुंच गई है. इसका मतलब चांदी के दामों में लगभग हजार रुपए किलो की तेजी आई है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...