Thursday , 17 September 2026
    In Rewa, let alone boys, even girls are now smuggling cows on motorcycles.
    Madhya-Pradesh

    रीवा में लड़कों को छोड़िए अब लड़कियां भी मोटरसाइकिल से कर रही हैं गौ तस्करी

    In Rewa, let alone boys, even girls are now smuggling cows on motorcycles.

    Rewa Today Desk : रीवा जिस तेजी से विकास कर रहा है, उसी तरीके से यहां के लोग भी विकास कर रहे हैं, फिर चाहे वह मामला समाज सेवक का हो, राजनीति का हो, या फिर तस्करी का। यह हम नहीं कह रहे, यह पिछले दिनों से लेकर आज तक हो रही घटनाएं कह रही हैं। जहां 2 दिन पहले एक लड़की कट्टे के साथ रील बनती नजर आई थीं,वहीं आज रीवा में गौ मांस तस्करी करती दो लड़कियां पकड़ी गई। वह भी मोटरसाइकिल से।रीवा के समान थाना क्षेत्र के रतहरा नहर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से भाग रही दोनों लड़कियों का पीछा करके बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लड़कियों को पकड़ा, लड़कियों की किस्मत बेहद खराब थी, उनके थैली से पानी टपक रहा था,जिसके चलते बगल से निकल रहे कार से एक बजरंग दल के कार्यकर्ता को कुछ शक हुआ,

    उसने लड़कियों का पीछा किया, लड़कियों को जैसे ही आभास हुआ एक कार उसका पीछा कर रही है,लड़कियां ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी ,और मोटरसाइकिल नहर के खराब रास्ते की ओर मोड़ दी, कार चालक में भी हिम्मत नहीं हारी, वह लगातार लड़कियों का पीछा करता रहा उसे शक था, लड़कियों के झोले से पानी जैसा कुछ टपक रहा है, उसके अंदर कुछ संदिग्ध समान है, तेज रफ्तार से भाग रही मोटरसाइकिल एका एक गड्ढे के सामने आ गई, लड़कियों से अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिर गई, लड़कियां पीछा कर रहे युवक से भिड़ गई, उससे मारपीट करने लगी,उसने हल्ला मचाए, आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए, लड़कियां घबरा गई उन्होंने अपने पास रखा गौ मांस का थैला नहर में फेंक दिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने लड़कियों को भगाने का एक भी मौका नहीं दिया, लड़कियों ने जमकर प्रतिरोध भी किया,एक व्यक्ति घायल भी हुआ, भारी तादाद में स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने लड़कियों को मजबूर कर दिया, उन लोगों ने लड़कियों को पकड़ कर बैठा लिया ,रीवा के समान थाना पुलिस को सूचना दी, समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई है।


    क्या है पूरा मामला

    रीवा के समान थाना क्षेत्र के रतहरा रिंग रोड में आज दोपहर बेहद गम गई का माहौल था दरअसल, यहां पर नहर के किनारे स्थानीय लोगों ने दो लड़कियों ने पकड़ रखा था। यह दोनों लड़कियां मोटरसाइकिल से इमरती गांव से रीवा की ओर आ रही थी, इनके पास एक थैला था, जिससे लगातार पानी टपक रहा था, इसी दौरान बजरंग दल का एक कार्यकर्ता लड़कियों की मोटरसाइकिल के बगल से निकला, उसने लड़कियों के बैग पर नजर डाली उसे कुछ मामला संदिग्ध नजर आया बस फिर क्या था उसने लड़कियों का पीछा किया, लड़कियों ने एक कार अपने पीछे आती देख मुख्य मार्ग छोड़ा और नहर वाला रास्ता पकड़ लिया, नहर का रास्ता बेहद खराब था,उनको उम्मीद थी

    इस रास्ते पर कार नहीं आ पाएगी, लेकिन कार चालक भी धीरे-धीरे अपनी कार उस रास्ते पर बढ़ाने लगा, लड़कियों को लगा अब वह पकड़ जाएगी, जिसके चलते उन्होंने अपने पास लिया हुआ मांस का थैला नहर में फेंक दिया, और भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल एक गड्ढे में फंस के गिर गई, कार चालक में लड़कियों के पास पहुंचकर कार को खड़ी करके उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली, जिसके चलते लड़कियो ने उनके साथ मारपीट की, उसको चोट भी आई, इस दौरान हल्ला सुनकर स्थानीय लोग वहां पर पहुंच गए ,लड़कियों को पकड़ा गया, पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस अब दोनों लड़कियों को पकड़ कर ले गई है। उनसे पूछताछ के बाद ही तय हो पाएगा मांस कहां से आया, लड़कियां इस मांस को कहां ले जा रही थी। यह किसका है।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles