Thursday , 20 August 2026
    Rewa Today police seazed
    Crime

    रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    Narcotic cough syrup worth over ₹13 lakh seized & one accused arrested.

    सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज से रीवा लाई जा रही खेप पकड़ी, होंडा सिटी कार समेत लाखों का सामान जब्त।

    रीवा। रीवा जिले की सोहागी थाना पुलिस ने नशीले कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,312 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से होंडा सिटी कार, दो मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल लाखों रुपये का सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव राजपूत के निर्देशन में की गई।

    पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में नशीला कफ सिरप लेकर रीवा की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की टीम के सहयोग से सोहागी पहाड़ क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

    तलाशी के दौरान कार से 11 पेटियों में रखी ONEREX ब्रांड की कुल 1,312 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,64,368 रुपये बताई गई है।

    पुलिस ने मौके से प्रकाश द्विवेदी (19 वर्ष) निवासी ग्राम बीड़ा, थाना सेमरिया (हाल निवासी चिरहुला कॉलोनी, थाना बिछिया, रीवा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से होंडा सिटी कार (MP19CB1521) कीमत लगभग 8 लाख रुपये, दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये) तथा 440 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 तथा ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

    मुख्य बिंदु

    • 1,312 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त।
    • 11 पेटियों में भरकर प्रयागराज से लाई जा रही थी खेप।
    • 19 वर्षीय आरोपी प्रकाश द्विवेदी गिरफ्तार।
    • होंडा सिटी कार, दो मोबाइल और नकदी जब्त।
    • एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa: Alleged murder case linked to a love affair solved; body recovered from the ground based on the accused's information.
    Crime

    रीवा: प्रेम प्रसंग से जुड़े कथित हत्याकांड का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर जमीन से मिला शव

    Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र...

    The Collector and SP inspected Sardaman village following a complaint regarding illegal mining.
    Crime

    अवैध उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर और एसपी ने किया सरदमन गांव का निरीक्षण

    जांच के दिए निर्देश Rewa Today Desk । मऊगंज। जिले में अवैध...

    A New Method of Cyber ​​Fraud in Fatehpur
    CrimeIndia

    फतेहपुर में साइबर ठगी का नया तरीका

    लड़कियों की फोटो और फर्जी नंबर से लोगों को बनाया जा रहा...