Sunday , 20 September 2026
    The Collector and SP inspected Sardaman village following a complaint regarding illegal mining.
    Crime

    अवैध उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर और एसपी ने किया सरदमन गांव का निरीक्षण

    The Collector and SP inspected Sardaman village following a complaint regarding illegal mining.

    जांच के दिए निर्देश

    Rewa Today Desk मऊगंज। जिले में अवैध उत्खनन और खनन गतिविधियों को लेकर प्राप्त शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक ने पिपराही क्षेत्र के सरदमन गांव का संयुक्त निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने खनन स्थल, परिवहन मार्ग और स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाई गई शिकायतों का मौके पर निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मार्ग की विस्तृत जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मार्ग के उपयोग से किसी भी पक्ष को असुविधा या विवाद की स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता महसूस होती है, तो भूमि स्वामी और सिद्धिविनायक स्टोन क्रशर संचालक के बीच वैधानिक प्रक्रिया के तहत आपसी सहमति से विधिवत समझौता कराया जाए।

    कलेक्टर ने अवैध उत्खनन से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी और खनिज विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाए कि खनन गतिविधियां निर्धारित नियमों और स्वीकृत शर्तों के अनुरूप संचालित हो रही हैं या नहीं।

    इसके साथ ही कलेक्टर ने ब्लास्टिंग कार्यों को लेकर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को यह जांच करने के निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में विस्फोटक कार्य की अनुमति दी गई है, कहीं उससे अधिक क्षेत्र में ब्लास्टिंग तो नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों में सुरक्षा मानकों और वैधानिक नियमों का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

    कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रशर क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक ब्लास्टिंग कार्रवाई सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में ही कराई जाए, ताकि गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर नियंत्रण और क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa: Alleged murder case linked to a love affair solved; body recovered from the ground based on the accused's information.
    Crime

    रीवा: प्रेम प्रसंग से जुड़े कथित हत्याकांड का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर जमीन से मिला शव

    Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र...

    Rewa Today police seazed
    Crime

    रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज से रीवा...

    A New Method of Cyber ​​Fraud in Fatehpur
    CrimeIndia

    फतेहपुर में साइबर ठगी का नया तरीका

    लड़कियों की फोटो और फर्जी नंबर से लोगों को बनाया जा रहा...