Thursday , 10 September 2026
    मऊगंज

    Mauganj News: SP रसना ठाकुर ने मऊगंज थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच,जानिए क्या थी वजह पढ़ें पूरी खबर

    Mauganj News Police Station in-charge line attached to SP Rasna Thakur

    Mauganj News: गुरुवार को मऊगंज एसपी रसना ठाकुर ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विपिन मिश्रा से बदसलूकी के मामले में मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल 13 नवंबर की शाम भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विपिन मिश्रा और उनके सैकड़ों समर्थकों ने मऊगंज थाने का घेराव कर लिया था। विपिन का आरोप है कि वह अपने मुवक्किल की गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने गए थे।

    DA Hike Update: इन कर्मचारियों की हुई मौज सरकार ने बढ़ा दिया मंहगाई भत्ता,सैलरी में होगा बड़ा इजाफा

    लेकिन TI ने उनके साथ अभद्रता की, उनका कॉलर पकड़ा और घसीटकर बाहर ले गए। मामले की जानकारी होते ही अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हरिहर शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा भी वहां पहुंच गए। एसपी ने 24 घंटे के अंदर जांच कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद रात 11 बजे मामला शांत हुआ। 24 घंटे बाद गुरुवार को एक बार फिर मऊगंज अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।

    इस पर एसपी ने उन्हें बताया कि TI को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस पर अधिवक्ता संघ ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। इसलिए जांच कर टीआई को निलंबित किया जाए।अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी ने भी थाना प्रभारी राजेश पटेल के व्यवहार की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...