Saturday , 19 September 2026
    Rewa Today
    Rewa

    जिले के टॉपर सहित 400 से अधिक प्रतिभावान बच्चों का होगा सम्मान

    More than 400 talented students, including the district topper, will be honored.

    सूफी इकरा वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य होंगे शामिल

    रीवा। रीवा शहर में पिछले 18 वर्षों से मुस्लिम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने वाली संस्था सूफी इकरा वेलफेयर सोसाइटी इस वर्ष एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इस बार कार्यक्रम में जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स सहित करीब 400 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

    यह सम्मान समारोह 31 मई को सुबह 10 बजे रीवा स्थित कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल तथा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा सहित कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

    संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2008 में इस सम्मान समारोह की शुरुआत केवल 36 बच्चों के सम्मान से हुई थी, जो अब बढ़कर 400 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच गई है। इस वर्ष संस्था ने रीवा जिले के उन छात्रों और प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।

    सूफी इकरा वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक हाजी जैनुलअब्दीन, डॉ. सैयद अरशद, हाजी मोहम्मद इलियास, अध्यक्ष अब्दुल रशीद, उपाध्यक्ष यामीन खान, सचिव जाकिर हुसैन, सह सचिव मंजूर अहमद मंसूरी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।

    गुलफाम कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

    संस्था के जावेद अंसारी ने बताया कि इस प्रकार का भव्य आयोजन रीवा शहर में पहली बार होने जा रहा है, जिसमें शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने का संदेश समाज तक पहुंचाया जाएगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...