Online dava ka virodh rewa me
Rewa

ऑनलाइन दवाइयों के विरोध में उतरे दवा विक्रेता

Medicine Sellers Protest Against Online Medicines

रीवा में मेडिकल स्टोर बंद रखकर किया प्रदर्शन, सरकार से प्रतिबंध लगाने की मांग

रीवा। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में आज रीवा जिला दवा विक्रेता संघ ने अपने राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल दुकानों को बंद रखकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। दवा विक्रेताओं ने सरकार से ऑनलाइन बिक रही दवाइयों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रही अधिकांश दवाइयां गुणवत्ता विहीन होती हैं, जिससे मरीजों को फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। उन्होंने कहा कि सस्ती कीमत के लालच में मरीज ऑनलाइन दवाइयां खरीद लेते हैं, लेकिन इन दवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।

रीवा जिला दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गुणवत्ता विहीन दवाइयां मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगानी चाहिए।

संघ के सदस्यों ने कहा कि दवा जैसी संवेदनशील वस्तु की बिक्री केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से ही होनी चाहिए, ताकि मरीजों को सुरक्षित और प्रमाणित दवाइयां मिल सकें।

दवा विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

Rewa

रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

IndiaRewa

Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...