Sunday , 13 September 2026
    Madhya-Pradesh

    MP Weather: रीवा सीधी सिंगरौली मऊगंज समेत प्रदेश के इन जिलों में मौसम विभाग कि चेतावनी जारी, यहां हो सकती है बूंदाबादी

    MP weather: नवम्बर के आखिर में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि दिसंबर के मध्य में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। बीते दिन पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

    प्रदेश में अब नवंबर के मध्य में ठंड का असर दिखने लगा है। जैसे-जैसे यह महीना आगे बढ़ रहा है, ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल, पिछले दो दिनों में पंचमढ़ी के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पिछली दो रातों से यह 8.8 और 9.6 डिग्री रहा है। इस महीने के आखिर तक इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं, नवंबर में प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, महीने के आखिर में ग्वालियर चंबल इलाके में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

    दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही नवंबर के आगे बढ़ने के साथ ग्वालियर, भिंड और निवाड़ी इलाकों में कोहरा बढ़ने का भी अनुमान है। माना जा रहा है कि यह मौसम 20 नवंबर तक बना रहेगा। 20 नवंबर के बाद भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान पचमढ़ी-अमरकंटक प्रदेश में सबसे ठंडे रहेंगे।

    दिसंबर में कड़ाके की ठंड/कोहरा/शीत लहर की संभावना MP Weather

    मप्र मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। आने वाले दो महीनों में पूरे प्रदेश में 20 से 22 दिन कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही नवंबर के अंत तक प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

    16 नवंबर के बाद ठंडी हवाएं भी बढ़ने लगेंगी। पहाड़ों पर चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण 3 दिन से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके कारण शनिवार को मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

    मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ समय तक यह स्थिति बनी रह सकती है। धीरे-धीरे ठंड में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ेगा।

    प्रदेश के इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड

    दरअसल, दिसंबर की शुरुआत में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंड का असर देखने को मिलेगा। इनमें सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल हैं। वहीं, इंदौर संभाग के इंदौर, झाबुआ और धार के उत्तरी इलाकों में भी आने वाले समय में ठंड बढ़ने वाली है। जबकि रीवा संभाग के मऊगंज सीधी और सिंगरौली में भी ठंडी हवाएं बढ़ेंगी। दरअसल, दिसंबर के शुरुआती दिनों में जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी में भी ठंड का असर बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में भी जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। इसके अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, सीहोर, मंडला, धार, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल, डिंडोरी, झाबुआ में भी अब ठंडी हवा का असर दिखने लगेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles