मऊगंज

Mauganj News: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पहुंचे जिला मऊगंज MS धोनी और सुलतान जैसी फिल्मों में कर चुके है अभिनय

Mauganj News: मऊगंज के नन्ही नदी ओड्डा के किनारे बघेली बोली के ख्यातिलब्ध पहले नाटककार रंग निर्देशक हीरेन्द्र सिंह का पुश्तैनी ठिकाना है। सुदूर एकांत में बसे इस गांव में देश विदेश में ख्यात थिएटर एवं फिल्म जगत की पर्सनालिटी कुमुद मिश्रा पधारे। गांव में संस्था प्रयास के कार्यालय और नदी के तीर में उन्होंने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी गांव की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है और आने वाले बच्चों को इससे न केवल अवगत कराने की ज़रूरत है बल्कि कृयान्नवयन की आवश्यकता है।

प्रयास संस्था के ग्राम्यांचल शाखा के युवा संयोजक शालिवाहन सिंह ने कुमुद मिश्रा साहेब का आभार व्यक्त किया और कहा आपने अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम से बहुमूल्य समय निकाल कर ग्रामीण जनो और रंगकर्मियों में ऊर्जा का संचार किया है। बघेली बोली के नाटकों के संदर्भ में हुए विमर्श में कुमुद जी ने कहा कि बघेली के छोटे नाटकों के मंचन , यहां की संस्कृति और लोकपरंपरा को शामिल करते हुए करना चाहिए और अपसंस्कृति से अलग अच्छे नाटकों के मंचन किए जाने चाहिए। कुमुद को अनेक धारावाहिकों के साथ ही सुल्तान, राम सिंह चार्ली, राक स्टार, ‘रूस्तम’ ‘जानी एल एल बी’ नेटफ्लिक्स में ‘नज़र‌अंदाज’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है।
रंगकर्मी राजेन्द्र सोनी, जीतेन्द्र मिश्रा, सुहेल सेन, लक्ष्मीकांत अनुरागी,अंकित चतुर्वेदी, शिवाजी राव भुवन कोल,ग्राम्यांचल के अन्य रहवासी उपस्थिति रहे।

कौन है कुमुद मिश्रा -mauganj news

कुमुद मिश्रा एक भारतीय थिएटर और फिल्म अभिनेता हैं। उनकी शुरुआती भूमिकाओं में से एक 1995 के दूरदर्शन नाटक स्वाभिमान में थी जिसमें उन्होंने एकनाथ नामक एक ट्रेड यूनियन नेता की भूमिका निभाई थी। इम्तियाज अली की रॉकस्टार के बाद उनके करियर में उछाल आया, जहाँ उन्होंने खटाना का लोकप्रिय किरदार निभाया। उनकी उल्लेखनीय फ़िल्में हैं: फिल्मिस्तान, रिवॉल्वर रानी, ​​सुलतान, जॉली एलएलबी 2, रांझणा, मुल्क (फ़िल्म), बदलापुर, बंगिस्तान और अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट जिसमें उन्होंने जेटी की भूमिका निभाई।[1] 2017 में, उन्होंने फिल्म रुख में एक भूमिका निभाई। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
मऊगंज

Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
मऊगंज

Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

|| मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
मऊगंज

मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...