Saturday , 11 April 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa News: रीवा फ्लाईओवर में फिर हुआ हादसा,बार-बार टकराई कार जान बचाने के लिए इधर उधर भागते रहे लोग

    Rewa News: रीवा के सिरमौर चौराहा ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर काफी नशे में था, इसलिए डिवाइडर से टकराने के बाद भी उसका पैर एक्सीलेटर से नहीं हटा। इसके चलते कार रगड़ते हुए कई बार डिवाइडर की रेलिंग से टकराती रही। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई, लोग भागने लगे। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

    पुलिस के मुताबिक कार चालक का नाम प्रकाश उर्फ अखिलेश तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी है। वह नशे की हालत में था। एक्सीलेटर दबा हुआ था और इसके चलते कार बार-बार रेलिंग से टकरा रही थी, इस दौरान रिम टूटने से कार समय रहते रुक गई।

    बताया जा रहा है कि कार क्रमांक एमपी 04 टीए 7184 पुराने बस स्टैंड से लहराते हुए फ्लाईओवर पर चढ़ी। इसे देख लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटते रहे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को बेहोशी की हालत में कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई
    (रीवा समाचार)India

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई

    2 महीने में तीसरी बड़ी सस्पेंशन, सेमरिया थाना स्टाफ निलंबित रीवा। मध्यप्रदेश...