Crime

Rewa News: रीवा में ब्राउन शुगर का भंडाफोड़ एक युवती चला रही थी ड्रग्स कारोबार, 146 ग्राम कि पुड़िया ने जिले में मचाया हड़कंप

Rewa News: कोरेक्स और गांजा के बाद अब रीवा में ब्राउन शुगर और नशे की लत भी पैर पसार रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह लत धीरे-धीरे युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रही है। रीवा के बैकुंठपुर में पुलिस ने शुक्रवार रात 19 वर्षीय युवती को 146 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर युवती को रिमांड पर लिया है। पुलिस गिरफ्तार युवती से ब्राउन शुगर और नशे की तस्करी के बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जिले में नशे का बढ़ता कारोबार काफी बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है।

लेकिन ऐसे मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। पुलिस शनिवार को गिरफ्तार युवती से भी पूछताछ करेगी। एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति ने बताया कि बैकुंठपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य नशीला पाउडर भी मिला है। जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पैकिंग के लिए पैकेट भी मिले हैं।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बैकुंठपुर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने पुलिस टीम के साथ बैकुंठपुर शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित एक मकान में दबिश दी। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को 146 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। जिसकी कीमत 4 लाख 39 हजार 590 रुपए है। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध कारोबार में संलिप्त वार्ड क्रमांक 5 निवासी युवती सोनम तिवारी 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य लोग फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Written by
Akanksha Tiwari

Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rewa: Alleged murder case linked to a love affair solved; body recovered from the ground based on the accused's information.
Crime

रीवा: प्रेम प्रसंग से जुड़े कथित हत्याकांड का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर जमीन से मिला शव

Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र...

Rewa Today police seazed
Crime

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज से रीवा...

The Collector and SP inspected Sardaman village following a complaint regarding illegal mining.
Crime

अवैध उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर और एसपी ने किया सरदमन गांव का निरीक्षण

जांच के दिए निर्देश Rewa Today Desk । मऊगंज। जिले में अवैध...

A New Method of Cyber ​​Fraud in Fatehpur
CrimeIndia

फतेहपुर में साइबर ठगी का नया तरीका

लड़कियों की फोटो और फर्जी नंबर से लोगों को बनाया जा रहा...