Rewa

Rewa News: रीवा गुढ़ गैंगरेप के बाद जागा पुलिस प्रशासन बढ़ाई सतर्कता, कांग्रेस पार्टी ने उठाए कई सवाल

Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ में भैरव बाबा क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना के बाद यहां पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले यहां घूमने गए दंपत्ति के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई थी, पांच आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था एसपी विवेक सिंह ने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। यहां अलग से बीट बनाई गई है।

गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव के निर्देश पर यहां दो आरक्षकों की तैनाती की गई है जो दो पहिया वाहन से आसपास के क्षेत्र में घूमते रहेंगे, गुढ़ थाना प्रभारी अपने पूरे स्टाफ के साथ रविवार को भैरव बाबा मंदिर पहुंचे और भैरव बाबा की पूजा अर्चना की और पुजारी से मुलाकात कर आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली, वहां पर दो आरक्षकों की भी तैनाती की गई है जो बाइक से आसपास के क्षेत्र में घूमते रहेंगे।

और आज भैरव बाबा मंदिर के आसपास नशा करने वाले और मंदिर में घुसपैठ करने वाले सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी सरकार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, आपको बता दें कि रीवा गैंगरेप मामले में रीवा कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया कल रीवा बंद था, जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी और अब भैरव बाबा मंदिर में दो कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...