blood donation camp rewa
(रीवा समाचार)CollectorHealthRewaरीवा टुडे

Rewa Today : जिला चिकित्सालय में 69 लोगों ने किया रक्तदान

Rewa Today Desk : रीवा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मिश्रा की देखरेख में सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव शुक्ला की देखरेख में रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन पर कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 69 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने अनेक संगठनों तथा विभागों ने बढ़ चढकर भाग लिया। पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के छात्रों ने सर्वाधिक रक्तदान किया। डॉ0 मिश्रा ने प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र रीवा का अभार ब्यक्त किया। शिविर से संग्रहित रक्त का उपयोग एनीमिया से पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर, हीमोफीलिया, थैलीसीमया के मरीजों, सर्जरी व एक्सीडेन्ट के मरीजों को रक्त चढ़ाने में किया जाएगा। महिलाओं में प्रसवकाल आपरेशन के समय अत्यधिक रक्तश्राव हो जाने के कारण शरीर में खून की बहुत कमी हो जाती है।

Rewa Today : जिला चिकित्सालय में 69 लोगों ने किया रक्तदान

जिसके कारण बच्चे और मॉ दोनो का जीवन खतरे में आ जाता है, ब्लड बैंक में एकत्रित रक्त तत्काल महिला को चढ़ाया जाता है जिससे बच्चे और मॉ के जीवन की रक्षा संभव हो पाती है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत दस्तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गर्भवती महिला तथा एनीमिया से ग्रहित बच्चे का चिन्हांकन किया जा रहा है जरूरत मंद महिला एवं बच्चे को रक्त चढाने की ब्यवस्था की जायेगी। किसी भी दुर्घटना में महिला अथवा पुरूष का रक्तश्राव अधिक हो जाता है और यदि समय पर अस्पताल में मरीज को रक्त चिकित्सको द्वारा चढा दिया जाता है तो उनका जीवन बच जाता है। स्वैच्छिक रक्तदान जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एकमात्र माध्यम है।
डॉ0 मिश्रा ने बताया कि 28 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय सिरमौर में रक्तदान शिविर आयोजित है। शिविर के प्रभारी नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम को बनाया गया है तथा सह प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी है जो रक्तदान शिविर के एक दिन पहले बैठक कर शिविर की सफलता की तैयारी करेगें।
डॉ0 संजीव शुक्ला सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय रीवा ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नही होती है कुछ ही दिनों में शरीर में नया रक्त तैयार हो जाता है। रक्तदान शिविर की सम्पूर्ण ब्यवस्था एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र का वितरण डॉ0 संजीव शुक्ला के द्वारा की गई। शिविर में डॉ0 के0 बी0 गौतम, डॉ0 किरण त्रिपाठी, लैबटेक्नीशियन सीताराम मिश्रा व स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

Rewa

रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

Health

ऑनलाइन डॉक्टर और डिजिटल हेल्थ ऐप्स का बढ़ता उपयोग

स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक की नई क्रांति REWA TODAY DESK : डिजिटल...