Tuesday , 3 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : लोकसभा रीवा क्षेत्र के अन्र्तगत 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान नाम वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी और उनके प्रतीक

    Rewa Today: After withdrawal of nomination of 14 candidates from Lok Sabha Rewa constituency, list of candidates released and their symbols.

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 8 अप्रैल को शाम 3 बजे नाम
    वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफीसर
    श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक का आवंटन कर दिया
    गया है। मतदान 26 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना के लिए 4 जून की
    तिथि निर्धारित की गई है।


    जारी सूची के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल के उम्मीदवार के रूप में तीन उम्मीदवार
    चुनाव मैदान में हैं। इनमें एडवोकेट अभिषेक मास्टर बुद्धसेन पटेल बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी, श्री
    जनार्दन मिश्र भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल तथा श्रीमती नीलम अभय मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस
    चुनाव प्रतीक हाथ से उम्मीदवार हैं। पंजीकृत राजनैतिक दल के उम्मीदवार के सदस्य के रूप में इंजीनियर देवेन्द्र
    सिंह सपाक्स पार्टी चुनाव प्रतीक झूला, श्री राम गोपाल सिंह पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक
    फलों से युक्त टोकरी, श्री रंजन गुप्ता राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर तथा विपिन सिंह पटेल
    राष्ट्रीय हिंद एकता पार्टी चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से उम्मीदवार हैं।


    रीवा लोकसभा क्षेत्र में सात निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्री
    अरूण तिवारी मिंटू चुनाव प्रतीक आलमारी, श्री अरूणेन्द्र नारायण पाण्डेय चुनाव प्रतीक सेब, श्री जनार्दन मिश्रा चुनाव
    प्रतीक फूलगोभी, श्री दयाशंकर पाण्डेय चुनाव प्रतीक हीरा, श्री प्रसन्नजीत सिंह चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, श्री
    इंजीनियर रामकुमार सोनी चुनाव प्रतीक चारपाई तथा श्री रोशनलाल कोल चुनाव प्रतीक बाल्टी चुनाव मैदान में हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...