Sunday , 1 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa today : सी-विजिल मोबाईल एप से आम नागरिक कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत

    Rewa today: Common citizens can make election related complaints through C-Vigil mobile app.

    Rewa Today Desk : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और अधिक
    विश्वसनीय बनाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में मोबाईल एप सी-विजिल उपयोग किया जा रहा है। इस
    मोबाईल एप का उपयोग विभिन्न चुनावों में किया जा चुका है। इसके अच्छें परिणामों को देखते हुए मध्यप्रदेश
    लोकसभा चुनाव 2024 में भी इस मोबाइल एप का उपयोग किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
    श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि सी-विजिल मोबाईल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गोपनीय तरीके से
    निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने वाली गतिविधियों, आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना, फोटो एवं वीडियो साथ
    बिना अपनी पहचान उजागर किये प्रेषित कर सकेगा। यह एप सिर्फ आदर्श आचरण संहिता लागू होने की सक्ग।
    सी-विजिल मोबाईल एप एक नई प्रणाली है। इस मोबाईल एप को कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रायड मोबाईल
    में डाउनलोड कर सकता है। इस एप के माध्यम से आम नागरिक भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतकर
    सकते हैं। इस मोबाईल एप के द्वारा कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित घटना की फोटो और
    वीडियो सीधे भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेज सकता है। इस एप के
    माध्यम से की गई शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम मेे भी दिखाई देगी। इस मोबाईल एप के
    माध्यम से प्राप्त शिकायत का निराकरण 100 मिनिट के भीतर किया जायेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...