Friday , 20 March 2026
    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    drunken youth's rampage

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में

    Rewa Today Desk : रीवा शहर के कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने पहले दूसरी कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर ओवरटेक कर रास्ता रोककर जमकर तोड़फोड़ की। घटना अमहिया थाना क्षेत्र के सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर की बताई जा रही है।


    क्या है पूरा मामला?
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक ने नशे की हालत में अपनी कार से आगे जा रही कार को पीछे से ठोकर मारी। इसके बाद उसने वाहन को ओवरटेक कर सामने रोक लिया और कार मालिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात यहीं नहीं रुकी—आरोपी ने अपनी अर्टिगा कार से एक बड़ा डंडा निकाला और दूसरी कार के आगे-पीछे के शीशों सहित डिक्की के पास जमकर तोड़फोड़ कर दी।


    इस दौरान पीड़ित कार चालक अभिषेक सिंह भयभीत अवस्था में खड़े नजर आए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    पीड़ित का बयान
    तोड़फोड़ का शिकार हुए अभिषेक सिंह ने बताया कि पहले उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी गई। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी आगे लगाकर रास्ता रोका और गालियां देते हुए डंडे से कार के कांच तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि उनकी कार को भारी नुकसान पहुंचा है और आरोपी स्पष्ट रूप से नशे में था।

    पुलिस की कार्रवाई
    घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को वाहन सहित थाने ले जाया गया। अमहिया थाना प्रभारी टीआई शिवा अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे में होने की आशंका है, जिसके चलते उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।


    उन्होंने कहा कि मामले में मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ से संबंधित धाराओं के तहत बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    कानून व्यवस्था पर सवाल


    शहर के व्यस्त फ्लाईओवर पर इस तरह की घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और नशे में वाहन चलाने की समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...