Wednesday , 12 August 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : मतदान कर्मियों तथा माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम रेण्डमाइजेशन संपन्न

    Rewa Today: First randomization of polling personnel and micro observers completed

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा लोकसभा क्षेत्र के लिए
    मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान के लिए बनाए गए 2014 मतदान केन्द्रों में
    मतदान दल तैनात रहेंगे। जिले के 344 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों तथा 12 वर्नलेबिल
    मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के साथ माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात रहेंगे। मतदान कर्मियों
    तथा माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम रेण्डमाइजेशन कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में किया गया।
    निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक तथा पुलिस प्रेक्षक की
    उपस्थिति में रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम रेण्डमाइजेशन के बाद मतदान
    दल विधानसभावार गठित कर दिए गए हैं। द्वितीय रेण्डमाइजेशन में इन्हें मतदान
    केन्द्रवार रेण्डमाइज करके तैनात किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

    श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदान दलों के गठन तथा माइक्रो प्रेक्षकों की तैनाती के संबंध में
    जानकारी दी। रेण्डमाइजेशन के समय सामान्य प्रेक्षक श्री संजीव कुमार, पुलिस प्रेक्षक श्री
    योगेश कुमार गुप्ता तथा व्यय प्रेक्षक श्री अखिलेन्द्र प्रताप यादव उपस्थित रहे।
    रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल द्वारा पूरी की
    गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति
    जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, सभी एसडीएम तथा
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...