Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : पूरी निष्पक्षता तथा पारदर्शिता से निर्वाचन संपन्न होगा

Rewa Today: Elections will be conducted with complete fairness and transparency.

Rewa Today Desk : कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में निर्वाचन आयोग द्वारा
तैनात प्रेक्षकों की उपस्थिति में उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री संजीव कुमार ने कहा कि रीवा संसदीय क्षेत्र में चुनाव
के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध तैयारियां की जा
रही हैं। निर्वाचन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ
कार्य कर रहे हैं। पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।
सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति लेकर ही उनका उपयोग करें।
निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवार के लिए निर्धारित आदर्श आचरण संहिता का पूरी तरह
से पालन करें। चुनाव खर्च का पूरा विवरण निर्धारित रजिस्टरों में दर्ज कर व्यय लेखा टीम
के समक्ष नियमित रूप से प्रस्तुत करें। निर्वाचन के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई
होने पर जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। यदि आवश्यक हो तो प्रेक्षकों को भी
इससे अवगत कराएं। जिले में संसदीय निर्वाचन के लिए तैयारियाँ ठीक ढंग से की जा रही
हैं।
बैठक में पुलिस प्रेक्षक श्री योगेश कुमार गुप्ता तथा व्यय प्रेक्षक श्री अखिलेन्द्र प्रताप
यादव ने भी उम्मीदवारों तथा उनके प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं पर चर्चा
की। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि
लोकसभा निर्वाचन के लिए रीवा और मऊगंज जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2014
मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 26 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान
कराया जाएगा। मतदान दलों के प्रथम चक्र का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। उम्मीदवारों के
साथ बैठक करके निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाओं की बिन्दुवार जानकारी दी जा चुकी है।

चुनाव प्रचार तथा पेड न्यूज पर निगरानी रखी जा रही है। चुनाव प्रचार के समय निर्वाचन
की आदर्श आचरण संहिता, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा सम्पत्ति विरूपण अधिनियम
का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। बैठक में उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधि,
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा अनिल
सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक लाल, सभी एसडीएम तथा उप जिला
निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...