Saturday , 11 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : मतदाता सूची में नाम है तो मिलेगी मतदान की सुविधा मतदाता पर्ची अथवा इपिक न होने पर भी मिलेगा मतदान का अवसर

    Rewa Today: If your name is in the voter list then you will get the facility of voting

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा लोकसभा सीट के लिए 26
    अप्रैल को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा
    के लिए मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला
    निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची
    में है तो उसे मतदान का अवसर दिया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता
    पर्ची बीएलओ द्वारा दी जाएगी। यदि किसी कारणवश मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं होती है तो
    भी मतदान की सुविधा मिलेगी। सभी मतदाता अपने इपिक कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) के
    साथ मतदान केन्द्र में सरलता से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यदि इपिक कार्ड
    नहीं है तो भी निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 तरह के फोटोयुक्त पहचान पत्र में से
    किसी एक के आधार पर मतदाता मतदान कर सकता है। सभी मतदाता अपने मताधिकार
    का उपयोग अवश्य करें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...