Thursday , 19 March 2026
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewaखेलरीवा टुडे

    Rewa Today : अखिल भारतीय गोल्ड कप सेमीफाइनल में जालंधर जयपुर ग्वालियर चेन्नई पहुंची

    रीवा के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में अखिल भारतीय रीवा गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट में जयपुर और तमिलनाडु ने अपने-अपने मैच जीते 28 जुलाई को रीवा शहर के नवनिर्मित स्पोर्टस काम्पलेक्स में अखिल भारतीय रीवा गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का रोमांच शिखर पर नजर आया। राष्ट्रीय स्तर की टीमें अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं तथा रीवा के दर्शक रोमांच से भरपूर मैचों का पूरा आनंद ले रहे हैं। लीग मैच के अंतिम मैच की श्रृंखला में 28 जुलाई को इलाइट क्लब जयपुर व रीवा इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें इलाइट क्लब जयपुर ने रीवा इलेवन को 5-0 से पराजित किया। इसी प्रकार दूसरे मैच में तमिलनाडु पुलिस व परम फुटबाल क्लब जम्मू कश्मीर के मैच में तमिलनाडु पुलिस ने परम फुटबॉल क्लब जम्मू कश्मीर को 2-0 से हराया।

    पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के अथक प्रयास से बनकर तैयार हुआ रीवा का स्पोर्ट्स कंपलेक्स जिसमें दूधिया रोशनी में पहली बार अखिल भारतीय फुटबॉल गोल्ड कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसे आयोजित किया है खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा भैयालाल शुक्ल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के रीवा गोल्डकप टूर्नामेंट में नवीन स्पोर्टस काम्पलेक्स का मैदान पूरा खचाखच भरा रहता है और रीवा की खेल प्रेमी जनता पूरे जोशों खरोश से अपनी चहेती टीमों का उत्साहवर्धन करती है।

    टूर्नामेंट में लीग मैचों का समापन हो गया है।आज 29 जुलाई को शाम 5 बजे से पहला सेमीफाइनल तथा शाम 7.30 बजे से दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। उल्लेखनीय है कि खेल के उपरांत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप सेन ने लकी ड्रा निकाला। पहला मैच पंजाब पुलिस जालंधर और इलाइट एफ सी जयपुर राजस्थान के बीच खेला जाएगा दूसरा मुकाबला एल एन पी ई ग्वालियर और तमिलनाडु पुलिस चेन्नई के बीच होगा आयुष कोने रीवा की खेल प्रेमी जनता से मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने की अपील की है

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...