Wednesday , 19 August 2026
    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश


    Rewa Today Desk: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित घोघर कब्रिस्तान में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पहुंचे कब्रिस्तान कमेटी और समाजसेवियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


    जानकारी के मुताबिक, घोघर कब्रिस्तान शहर का सबसे बड़ा और लगभग 100 साल पुराना कब्रिस्तान है, जो वक्फ बोर्ड में दर्ज है। बताया जाता है कि वर्षों पहले कब्र खोदने के कार्य के लिए कुछ लोगों को यहां बसाया गया था, जो अब इस जमीन पर अपना दावा जता रहे हैं।


    वर्तमान में कब्रिस्तान की देखरेख कमेटी और आवाम फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। इसी के तहत सौंदर्यीकरण, सड़क और बाउंड्री निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। आरोप है कि इसी दौरान वहां रह रहे कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर पत्थर गाड़कर कब्जा करने की कोशिश की।


    सोमवार को जब कमेटी के लोग इसका विरोध करने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।


    आवाम फाउंडेशन के अध्यक्ष रफी कैसर खान का आरोप है कि कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं और अवैध गतिविधियों में भी शामिल हैं।


    वहीं, तहसीलदार अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के लिए पटवारी को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Written by
    Akanksha Tiwari

    Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...