Wednesday , 9 September 2026
    The election campaign of the youngest candidate of the state gained momentum
    (रीवा समाचार)Madhya-PradeshPoliticsRewaरीवा टुडे

    Rewa Today : प्रदेश के सबसे कम उम्र के युवा प्रत्याशी के चुनाव अभियान ने पकड़ा जोर

    The election campaign of the youngest candidate of the state gained momentum

    Rewa Today Desk : रीवा जिले में 6 विधानसभा सीट हैं. उसमें से एक सीट है गुढ़ विधानसभा की. यहां पर आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है ,प्रखर प्रताप सिंह को. प्रखर प्रताप सिंह प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं, अमेरिका में नौकरी थी, जिसको छोड़कर गुढ़ का विकास करने आए हैं.

    आज प्रखर ने बरसैंता, बदवार और गुढ़ के कई वार्डों में जनसंपर्क किया. इसी के साथ सिगठी में एक जनसभा को भी संबोधित किया. प्रखर प्रताप सिंह का कहना था ,आपके क्षेत्र का बेटा हूं. जिस तरीके से आपका प्यार मिल रहा है, देखकर अच्छा लग रहा है, मैं लगातार क्षेत्र की समस्याओं को देख रहा हूं. समझ रहा हूं, और उनको कैसे दूर करना है, इस पर भी काम हो रहा है, पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रखर प्रताप का कहना था, गुढ़ में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा गुढ़ के विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. यहां के युवाओं को रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी. यह हमारी पहली प्राथमिकता है, किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, और शिक्षा बेहतर होना सबसे जरूरी चीज है. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...