Tuesday , 10 March 2026
    MP Election : होगा जादू बटन दबाते ही हो जाएगा मतदान जाने कैसे
    CollectorMadhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

    MP Election : होगा जादू बटन दबाते ही हो जाएगा मतदान जाने कैसे

    Voting will happen as soon as you press the magic button, don't know how.

    Rewa Today Desk : रीवा विधानसभा चुनाव में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि मतदान के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें तैयार कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के इंजीनियरों के परीक्षण तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइजेशन करने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मशीनें निर्धारित कर दी गई हैं। इनके माध्यम से आगामी 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची प्रदान की गई है। इस पर्ची तथा मतदाता पहचान पत्र इपिक को लेकर मतदाता मतदान केन्द्र आएंगे। इपिक कार्ड न होने पर 12 अन्य अभिलेखों के आधार पर मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

     magic button

    मतदाता की पहचान होने के बाद ही उसे मतदान का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र में प्रवेश करने के बाद मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद उसके बाए हाथ की तर्जनी में अमिट स्याही लगाई जाएगी। मतदाता से प्रपत्र 17क में हस्ताक्षर कराने के बाद उसे मतदान का अवसर दिया जाएगा। मतदाता गोपनीय कक्ष में जाकर अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम तथा चुनाव चिन्ह के समक्ष का बटन दबाएंगे। बटन दबाते ही उनका मत अंकित हो जाएगा। व्हीव्हीपैट मशीन में 7 सेकण्ड तक मतदाता पुष्टिकरण पर्ची देख सकते हैं। इसके बाद पर्ची बाक्स में चली जाएगी। यदि मतदाता किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करना चाहता है तो सबसे अंत में उपरोक्त में से कोई नहीं नोटा का भी बटन वोटिंग मशीन में रहेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...