दो बेटों ने कि थी पिता की हत्या मां ने भी बेटों का साक्ष्य छुपाने में दिया था साथ
CrimeMadhya-PradeshpoliceRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :दो बेटों ने कि थी पिता की हत्या मां ने भी बेटों का साक्ष्य छुपाने में दिया था साथ

Two sons had murdered their father; mother had also helped the sons in hiding the evidence.

Rewa Today Desk :दो बेटों ने कि थी पिता की हत्या मां ने भी बेटों का साक्ष्य छुपाने में दिया था साथ मृतक के पिता ने किया मामले का खुलासा मां बेटे गए जेल
पहले पिता को मारा उसके बाद पुलिस को गुमराह गुमराह करने रची थीं साजिश पुलिस ने मृतक की लाश को भेजो रीवा के संजय गांधी अस्पताल वहां पर हुआ पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का किया खुलासा सी एस पी शिवाली चतुर्वेदी ने दोनों बेटे और उनकी मां गए रीवा के सेंट्रल जेल

क्या था मामला कैसे हुई थी हत्या
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र मैं बीते 15 नवंबर को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. उसके शरीर पर चोट के निशान थे, उसका शव घर के बाहर पाया गया था, मामला ग्राम खड्डा का था यहां के रहने वाले रामानंद साकेत की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चला कि यह कोई साधारण मौत नहीं थी, रामानंद की हत्या हुई थी, जिसका सी एस पी रीवा ने खुलासा कर दिया है , सीएसपी रीवा शिवाली चतुर्वेदी की माने तो मृतक रामानंद के दो बेटो ने मिलकर पिता की मार पीट कर हत्या कर दी थी,पति की हत्या मे पत्नि राजवती साकेत में ने साक्ष्य मिटाने में अपने बेटों रितेश साकेत और नीलेश साकेत की मदद की थी . पहले पुलिस भी मान कर चल रही थी. साधारण मौत है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिसमें आया था मृतक रामानंद की मौत गला दबाने से हुई है.

पुलिस की जांच में निकाल कर आया कि मृतक रामानंद शराब पीने का आदि था .नशे में घर पहुंच कर अपनी पत्नी और लड़कों के साथ गाली गलौज मारपीट करता था. 15 नवंबर की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ उसके दोनों बेटे रितेश साकेत और नीलेश साकेत दोनो बेटो ने मिलकर पहले तो डंडे से मारपीट की फिर अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी. पिता की मौत हो गई, उसके बाद पिता के शव को घर के बाहर फेक दिया, और सुबह जब हल्ला हुआ तो घर के बाहर निकले ,और इस तरीके का बर्ताव किया जैसे उन्हें कुछ पता ही ना हो. पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस को यह बताया गया की शराब के नशे में पिता घर पहुंचा था. और बाहर ही सो गया और सुबह उठा ही नहीं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गला दबाकर हत्या की बात निकाल कर सामने आई. पुलिस ने मामले की जांच नए सिरे से की और हत्या का खुलासा कर दिया, पुलिस ने मृतक के बेटो रितेश साकेत, नीलेश साकेत और मृतक की पत्नी राजवती साकेत को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...