एनिमल ने पहले दिन बड़े पर्दे पर आग लगा दी
Bollywoodrewa today

rewa today : animal ने पहले दिन बड़े पर्दे पर आग लगा दी

Animal sets the big screen on fire on its first day

Rewa Today Desk :रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने पहले दिन बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया, संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन मैं बनी यह फिल्म बड़े पर्दे पर पहले दिन दर्शकों को काफी पसंद आई. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में काफी दिनों से यह माहौल था, एनिमल किस तरीके की फिल्म होगी, हालांकि टीजर देखकर लोगों का फिल्म देखने के लिए उत्साह कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा था.

क्या कहा पहले दिन फिल्म देखने वालों ने
एनिमल को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया. रणबीर कपूर फिल्म मे एक अलग ही रोल में नजर आए. दर्शकों ने उनके रोल को जमकर सराहा. वहीं दूसरी ओर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने डायरेक्शन से सबको प्रभावित किया. खास तौर से फिल्म के फाइट सीन दर्शकों को जमकर पसंद आए. जिसमें रणबीर कपूर अलग ही नजर आ रहे थे.

दर्शकों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया ,रणबीर कपूर के बड़े पर्दे पर नजर आते ही जमकर सीटिया बजी. फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वन मैन आर्मी का अगर अपने नाम नहीं सुना है ,तो फिल्म एनिमल देखिए, रणबीर कपूर को देखिए, फिल्म देखने के बाद आप कह सकते हैं, एनिमल मे रणवीर कपूर वन मैन आर्मी की भूमिका में है. अकेले ही फिल्म को अपने कंधे पर उठा रखा है. कुछ को फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद पसंद आया. फिल्म का बीएम और स्क्रीन प्ले एक अलग ही लेवल पर नजर आ रहा था. पहले हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में फिल्म दर्शकों को कुछ ज्यादा ही पसंद आई .दर्शकों का कहना था, यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ending an eight-year presence at the iconic Ismail Building in the Fort areaending an eight-year presence at the iconic Ismail Building in the Fort area
BollywoodIndia

Zara has officially closed its flagship store in Mumbai

Rewa Today Desk : Spanish fashion giant Zara has officially closed its...

Big boss session 18 Finale
BollywoodIndia

Bigg Boss 18 Grand Finale: Karan Veer Mehra Wins

Bigg Boss 18 Winner Announced: A Thrilling Conclusion the Bigg Boss 18...

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
rewa today

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...