Wednesday , 11 March 2026
    Bharatiya Janata Party captures more than half of the state's population
    Bharatiya Janata Party captures more than half of the state's population
    Active NewsBreakingMadhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा

    Bharatiya Janata Party captures more than half of the state's population

    देश में 28 राज्य हैं ,दो केंद्र शासित प्रदेश है, आधे से ज्यादा 16 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. सीधे या फिर भारतीय जनता पार्टी उसमें शामिल है. वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस केवल तीन राज्यों में ही सत्ता में काबिज नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी 12 प्रदेशों में अपने दम पर सत्ता में है, चार अन्य प्रदेशों में गठबंधन में शामिल है.


    इन राज्यों में है भाजपा की सीधी सरकार भारतीय जनता पार्टी की बात की जाए तो, भारतीय जनता पार्टी इन दिनों मध्य प्रदेश ,राजस्थान, छत्तीसगढ़ जहां अभी हाल ही में चुनाव हुए इनके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ,गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा ,मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में काबिज है, वहीं गठबंधन की बात की जाए तो महाराष्ट्र ,मेघालय ,नगालैंड ,और सिक्किम में गठबंधन सरकार में शामिल है.


    अन्य दलों का क्या है हाल बिहार की बात की जाए तो यहां पर फिलहाल गठबंधन की सरकार है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. झारखंड में झामुमो की सरकार है .उड़ीसा में बीजू जनता दल की सरकार है. महाराष्ट्र एक प्रमुख राज्य जहां पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में शामिल है. निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होने हैं. पांच राज्यों के चुनाव का असर तो दिखाई ही देगा पूरे देश में. जहां गठबंधन की सरकारें हैं, वहां भी कुछ उलट फेर देखने में नजर आएगा, जिस तरीके से मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नजर आया है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...