यात्रियों से खचाखच भरी यात्री बस पलटी, तीन दर्जन से अधिक घायल। चार की हालत गंभीर संजय गांधी अस्पताल भेजे गएओवरलोड बस एवं खराब सड़क बनी दुर्घटना का कारण मऊगंज जिले के नईगढ़ी लालगंज मार्ग पर तहसील के पास घटी
Rewa Today Desk : मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नईगढ़ी लालगंज मार्ग पर तहसील कार्यालय के समीप ओवरलोड सवारियों से भरी एक यात्री बस खराब मार्ग के कारण गुलाटी खाकर पलट गई। जिसमें सवार करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से निजी वाहनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार उपरांत चार की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है।
सड़क दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार डिघवार वाया मऊगंज चाकघाट चलने वाली मिश्रा बस क्रमांक एमपी 20 पीए 2828 सोमवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे चाकघाट से लौटते समय नईगढ़ी के पास मुख्य मार्ग पर पलट गई। यात्रियों से भरी बस पलटी तो यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों की चीख पुकार सुन सड़क से गुजर रहे लोग एवं तहसील कार्यालय नईगढ़ी से पहुंचे कर्मचारी एवं कई समाजसेवियों द्वारा ऑटो टैक्सी एवं निजी वाहनों द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया।
इधर घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण पूरा अस्पताल भर गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी कड़ी मेहनत करते हुए सभी घायलों के उपचार में जुट गए। चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार उपरांत चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। यात्री बस पलटने से तीन दर्जन से अधिक घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया।वहीं कई घायलों को उनके परिजन अन्य जगह उपचार हेतु लेकर चले गए। घटना के बाद एसडीएम मऊगंज, तहसीलदार नईगढ़ी, तहसीलदार मऊगंज, एवं तहसीलदार देवतालाब सहित प्रसानिक अमला मौके पर मौजूद रहे।बस में सवार घायलों की संख्या तीन दर्जन से अधिक बताई गई है।





बस एक्सीडेंट में यह हो गए घायल प्रतिभा श्रीवास्तव पति आशुतोष श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष नारीबारी, वासुदेव श्रीवास्तव पिता विद्या प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष नारीबारी, कल्पना हरिजन पति कमलेश हरिजन उम्र 25 वर्ष प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, कमलेश हरिजन पिता जगन्नाथ हरिजन उम्र 28 वर्ष प्रतापगढ़, प्रेमवती केवट पिता राम सलोनी केवट उम्र 9 वर्ष पथरहा मऊगंज, फूलवती केवट पद रंजीत केवट उम्र 25 वर्ष निवी लेडियारी उत्तर प्रदेश, सूर्यवती पांडे दीनानाथ पांडे 62 वर्ष सुमेधा खुर्द, रामदयाल साकेत पिता विश्राम साकेत उम्र 70 वर्ष निवासी बहुती, गुलनाज बेगम पिता जाकिर खान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11मऊगंज, सिराजुन्निशा पति मंजुल खान 30 वर्ष निवासी कुशहा, अब्दुल रहमान पिता मंजुल खान 5 वर्ष निवासी कुशहा, संगीता साकेत पति लालमणि साकेत ग्राम भेदा शाहपुर, संगीता मिश्रा पति जयप्रकाश मिश्रा उम्र 55 वर्ष निवासी तुलसी पुर्वा थाना सुहागी, उर्मिला विश्वकर्मा पति सुरेश विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी कोठार थाना शाहपुर, विनीता विश्वकर्मा पति जीवन विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कोठार थाना शाहपुर, शकुंतला यादव पर रविंद्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पथरहा मऊगंज, सरोज चौरसिया पति राजेश चौरसिया उम्र 30 वर्ष चंद्रमहुली थाना मऊगंज, अमन चौरसिया पिता राजेश चौरसिया उम्र 12 वर्ष निवासी चंद्रमहुली थाना मऊगंज, हिमांशी चौरसिया पिता राजेश चौरसिया 10 वर्ष चंद्रमहुली थाना मऊगंज, रामखेलावन साकेत पिता रहित साकेत 45 वर्ष डीही थाना शाहपुर, ननकी चौरसिया पति शिवानंद चौरसिया 55 वर्ष निवासी चंद्रमहुली थाना मऊगंज, देवकली पटेल पति जगदीश पटेल उम्र 50 वर्ष महावीर पुर थाना नईगढ़ी, अंकित साकेत पिता मुन्नालाल साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी छियुरिहा थाना नईगढ़ी, रंजना साकेत पिता विनोद साकेत और 18 वर्ष निवासी छिवरिहा, विनीता कुशवाहा पिता राजभर कुशवाह निवासी बहुती थाना नईगढ़ी, रंजना कुशवाहा पिता गणेश कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी बहुती थाना नईगढ़ी, अखिलेश केवट पिता राजनाथ केवट उम्र 5 वर्ष निवासी बरहट थाना गढ़, राधा केवट रामनाथ केवट 25 वर्ष निवासी बरहट थाना गढ़, शुभम विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा 4 वर्ष निवासी कोठार थाना शाहपुर सहित कई अन्य घायल हुए।
गंभीर रूप से घायल रीवा रेफर
बस दुर्घटना में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिनमें ननहकी चौरसिया पति शिवानंद चौरसिया उम्र 55 वर्ष निवासी चंद्रमहुली थाना मऊगंज, देवकली पटेल पति जगदीश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी महावीर पुर, अंकित साकेत पिता मुन्नालाल साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी छिवरिहा थाना नईगढ़ी, रामदयाल साकेत पिता विश्राम साकेत उम्र 70 वर्ष निवासी बहुती सहित चारों गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने संजय गांधी रीवा के लिए रेफर कर दिया है।
Leave a comment