Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : सामान्य प्रचार सामग्री पर नही है रोक

Rewa Today: There is no ban on promotional material

Rewa Today Desk : लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित करने के साथ
जिले में निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता लागू हो गयी है। आदर्श आचरण संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने
तक लागू रहेगी। इस अवधि में सामान्य रूप से किये जाने वाले प्रचार-प्रसार पर किसी तरह की रोक नहीं है। सभी
तरह के व्यवसायिक विज्ञापन जिनमें किसी तरह का राजनैतिक विज्ञापन न हो निर्धारित स्थलों पर लगाये जा
सकते हैं। विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों द्वारा शहर में तथा जिले के अन्य नगरों में विज्ञापन के लिए स्थान
निर्धारित किया गया है। इनमें व्यवसायिक अथवा अन्य विज्ञापन पर किसी तरह की रोक नहीं है। इस संबंध में
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों तथा
राजनैतिक दलों द्वारा उपयोग में लायी जा रही सामान्य प्रचार सामग्री पर कोई रोक नही है कार्ड बोर्ड पर बने बैज
कागज की टोपी, स्टीकर बैज, झंडे, बैनर, कटआउट, टोपियां, मुखौटे तथा स्कार्फ में प्रकाशित प्रचार सामग्री
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1991 की धारा 127-ए के तहत नही आती हैं। इनका प्रचार के लिए उपयोग धारा 127-
ए का उल्लंघन नही है। उम्मीदवार इन प्रचार सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं। पम्पलेट, पोस्टर तथा बैनरों में
प्रचार करने वाले का नाम एवं प्रकाशित एवं मुद्रित करने वाले का नाम होना अनिवार्य है। आदर्श आचरण संहिता
का पालन करते हुए व्यवसायिक पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स तथा हार्डिंग्स लगाये जा सकते हैं। किसी भी शासकीय
भवन, सार्वजनिक संपत्ति तथा बिना अनुमति के निजी परिसंपत्तियों पर भी प्रचार सामग्री लगाने पर पूरी तरह से
रोक रहेगी। निजी भवनों में भवन मालिक की लिखित अनुमति से प्रचार सामग्री लगायी जा सकती है।

Collectorat-Rewa-Today
Collectorat Rewa

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...