Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa today : दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं का डाकमत पत्र से मतदान होगा दो दिन घर से मतदान कराने के लिए 67 दल तैनात

Rewa today: Disabled and elderly voters will vote through postal ballot. 67 teams deployed to conduct voting from home for two days.

Rewa Today Desk : निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार लोकसभा निर्वाचन
2024 में दिव्यांग मतदाताओं तथा 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से
मतदान की सुविधा दी गई है। इन्हें डाक मतपत्र से मतदान कराया जाएगा। जिन दिव्यांग
तथा बुजुर्ग मतदाताओं ने निर्धारित प्रपत्र में डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा के लिए
आवेदन किया है उन्हें घर-घर जाकर 18 एवं 19 अप्रैल को डाक मतपत्र से मतदान कराया
जाएगा। इसके लिए जिले भर में 67 दल तैनात किए गए हैं। इनकी तैनाती विधानसभावार
की गई है। मतदान कराने के लिए दल 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे सहायक रिटर्निंग
आफीसर कार्यालय से रवाना होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक करायाजाएगा।


इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया
कि घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए जाने वाले मतदान दल में पीठासीन अधिकारी,
माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मचारी शामिल रहेंगे। सभी सेक्टर आफीसर भी
मतदान के समय उपस्थित रहेंगे। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर
पालिका अधिकारी मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मतदान की
गोपनीयता बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घर से
मतदान संपन्न कराएं। यदि कोई चिन्हित मतदाता प्रथम दिवस घर पर नहीं मिलता है तो
उसके घर पर मतदान की सूचना देकर अगले दिन पुन: जाकर मतदान कराएं। दूसरे दिन
भी यदि मतदाता अनुपस्थित रहता है तो पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन तैयार करें। मतदान
पूरा कराने के बाद सभी दल सहायक रिटर्निंग आफीसर को मतपेटी जमा करेंगे। सहायक
रिटर्निंग आफीसर इसे स्ट्रांग रूम में संधारित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। दिव्यांगों
तथा बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराते समय उनके अच्छे फोटोग्राफ्स लेकर निर्वाचन केग्रुप में उपलब्ध

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...