Tuesday , 3 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa today : बिलाबॉग स्कूल विद्यार्थियों के बैग तथा बढ़ी हुई फीस करेगा समायोजित

    Rewa today: Bilabog School will adjust students' bags and increased fees

    Rewa Today Desk : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी निजी स्कूल संचालकों
    को इस वर्ष फीस में किसी तरह की वृद्धि न करने तथा फीस की राशि के संबंध में सभी
    को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा गुप्ता ने
    बताया कि सभी निजी स्कूल संचालकों द्वारा फीस की पूरी जानकारी डीपीआई पोर्टल पर
    दर्ज कराई जा रही है। जिन स्कूलों ने फीस की राशि बढ़ाकर विद्यार्थियों से वसूली की है
    उनकी राशि समायोजित कराई जा रही है। बिलाबॉग स्कूल के संचालक आशीष काकवानी
    ने लिखित में सूचना दी है कि विद्यार्थियों से ली गई स्कूल बैग की राशि तथा बढ़ी हुई
    फीस समायोजित कर दी जाएगी। स्कूल द्वारा सत्र 2023-24 में जितनी फीस ली गई थी
    उतनी ही फीस सत्र 2024-25 में ली जाएगी। स्कूल के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को
    इसकी सूचना दे दी गई है। बिलाबॉग स्कूल विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस के संबंध
    में शासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...