rewa today

Rewa News: पाॅवर स्टार पवन सिंह का रीवा में कार्यक्रम इस दिन, सोमवारी बाजार में सजेगी भोजपुरिया महफिल, 424 गांवों में आयोजन

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को मनाई जाएगी इस दौरान रीवा में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह मौजूद रहेंगे। Rewa News

Rewa News: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह मौजूद रहेंगे। वे 3 घंटे तक अपने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। बिरसा मुंडा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानस भवन के बगल में सोमवारी बाजार मैदान में कार्यक्रम होगा। इसमें करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे।

स्कूल-कॉलेजों में होंगे कई कार्यक्रम जानकारी के अनुसार जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 15 से 26 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला शिक्षा अधिकारी, रजिस्ट्रार अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को शासन के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालने के लिए भाषण, लोकनृत्य, सेमिनार, रैली और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाए। जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय लोक नृत्य, लोक गीत और लोक नाटकों का आयोजन करें।

ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। धरती आबा जनसंख्या ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले की 424 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

कौन है पॉवर स्टार पवन सिंह – Rewa News

पावर स्टार पवन सिंह एक प्रमुख भारतीय भोजपुरी गायक और फिल्म अभिनेता हैं। उनका जन्म जोकहरी, आरा, बिहार में हुआ था। उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है, जैसे कि देवरा बड़ा सतावेला और भोजपुरिया राजा। पवन सिंह का संगीत करियर बहुत सफल रहा है, जिसमें लगभग 2528 भोजपुरी और हिंदी फिल्म गाने और 895 वीडियो एल्बम हैं। उनकी शैली और आवाज़ ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का एक महत्वपूर्ण चेहरा बना दिया है।[5]

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
rewa today

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...

जिले जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन
rewa today

Rewa Today : जिले जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन

Rewa Today Desk : पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का...

विशेष राजस्व शिविरों में जनता को मिल रही सहूलियतें
rewa today

विशेष राजस्व शिविरों में जनता को मिल रही सहूलियतें

Rewa Today Desk : मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत जिले की सभी...