Friday , 3 April 2026
    उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
    HealthIndia

    Rewa Today : 3000 डॉक्टरों की भर्ती होगी

    3000 doctors will be recruited

    उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के समीप करहिया नम्बर दो में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया

    Rewa Today Desk : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा, किसान गरीब और आम जनों को बेहतर सेवा देने का हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा। प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नवनिर्मित भवन इसका प्रमाण है। डॉक्टर और अन्य चिकित्साकर्मी सेवा की भावना से रोगियों का तत्परता से उपचार कर इसे सार्थक बनाएं।

    3000 डॉक्टरों की भर्ती होगी

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद बताया कि, प्रदेश में तीन हजार डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की भर्ती की जा रही है। रीवा का सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल जटिल रोगों का उपचार लगातार सफलतापूर्वक कर रहा है। इस अस्पताल को हर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया गया है। जिसके फलस्वरूप ओपन हार्ट सर्जरी तथा किडनी ट्रांसप्लांट जैसे आपरेशन भी यहाँ हो रहे हैं। किसान, गरीब और आमजनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण करें। इनमें यदि संसाधनों की कमी है तो उसे पूरा कराया जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास जनकल्याण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। यहाँ अगडाल में स्वास्थ्य केन्द्र भवन की माँग रखी गई। इसे तत्काल मंजूर कर दिया गया है। दो-तीन दिनों में इसका कार्य शुरू हो जाएगा।

    .

    यह रहे मौजूद

    कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    ₹100 Crore Cyber ​​Fraud Unearthed in Gorakhpur
    IndiaUttar Pradesh

    गोरखपुर में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

    फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर चल रहा था अंतर्राज्यीय गिरोह Rewa Today...

    online gaming in india
    Indiaखेल

    भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता क्रेज: डिजिटल क्रांति का नया चेहरा

    स्मार्टफोन, इंटरनेट और युवाओं की बदलती पसंद ने गेमिंग इंडस्ट्री को दी...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...