Thursday , 3 September 2026
    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    An elderly man in Rewa was subjected to 'cyber arrest' and held captive for four days.

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली


    रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाले एक बुजुर्ग ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है, उसको बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया, अपने आप को प्रशासनिक और पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बताया। बड़े केस में फंसने की धमकी दे डाली, लगातार 4 दिन तक कैद मे रखा, किसी से मिलने जुलने नहीं दिया। डराया धमकाया अलग-अलग बैंक अकाउंट में 23 लाख 50 हज़ार ट्रांसफर करवा लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है।


    लंबे समय से पुलिस लोगों से अपील कर रही है,डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज नहीं होती, किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इस तरीके के मामले में तत्काल पुलिस से संपर्क करें ,लेकिन लोग डर जाते हैं, बदमाशों के झांसे में आ जाते हैं, और अपनी जीवन भर की जमा पूंजी गवां बैठते हैं, ऐसा ही कुछ हुआ रीवा के रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ, साइबर ठगों ने पहले तो उनको डिजिटल अरेस्ट किया, डिजिटल अरेस्ट करने के बाद उनको डराया धमकाया, वह लोग पुलिस के बड़े अधिकारी हैं, तुम्हारे खिलाफ गंभीर शिकायत है।

    तुमको जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता। बेचारे बुजुर्ग लगातार चार दिनों तक उनके जाल में फंसे रहे, इस दौरान बुजुर्ग से अलग-अलग खातों में करीब 23 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली। बदमाशों ने खुद को पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों का बड़ा अधिकारी बताकर लगातार डराया-धमकाया और अपनी निगरानी में रखा, इस दौरान उन्हें किसी से मिलने जुलने भी नहीं दिया।

    फिलहाल रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और जांच प्रारंभ कर दी है। पूरे मामले को लेकर रीवा जिले की एडिशनल एसपी भावना मरावी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया *हमारे पास ऐसी शिकायत आई थी, हमने मामला दर्ज कर लिया है,जांच प्रारंभ है, उन्होंने अपील करते हुए कहा साइबर अरेस्ट नाम की कोई चीज नहीं होती, किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

    अगर आपके पास इस तरीके का फोन आता है तो, तत्काल पुलिस से संपर्क करिए, पुलिस आपकी मदद करेगी।

    बुजुर्ग ने ठगों के दबाव में आकर अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।


    पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति फोन या वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पैसे की मांग करे तो रकम ट्रांसफर न करें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...