Thursday , 3 September 2026
    India

    पति-पत्नी में चारित्रिक विवाद के बाद पति ने घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग पत्नी का आरोप

    Wife alleges husband set the house on fire after a dispute regarding character.


    पत्नी के चरित्र संदेह पर पति अक्सर संदेह करता था । जिसके चलते इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था , दोनों के बीच एक बार विवाद फिर हुआ और पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की माने तो पति ने उसको कमरे में बंद करके, घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और वहां से भाग गया, पत्नी किसी तरीके से पीछे के दरवाजे से बाहर निकली, पुलिस के पास पहुंची, शिकायत दर्ज कराई।

    सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच प्रारंभ की पूरा मामला रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी नगर का यहां पर उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक मकान से अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगीं। मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, बाद में पता चला पति पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था।

    जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पत्नी ने रीवा के सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने ही पति पर बंधक बनाकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जांच में जुट गई है।


    पीड़िता सुमन ने बताया कि उसका पति शादी के दो साल बाद से ही वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता आ रहा था, जिसकी शिकायत वह पूर्व में भी पुलिस थाने में दर्ज करा चुकी है। पत्नी के अनुसार पति अचानक घर में घुसा और पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसे कमरे में बंधक बना दिया।

    इसके बाद उसने पूरे घर में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।कमरे में कैद और आग की लपटों से घिरी पीड़िता ने किसी तरह अपने भाईयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी।

    वहीं दूसरी ओर, आरोपी पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अलग ही कहानी बताई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी सुमन किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। जब उसने इस बात का विरोध किया और रंगे हाथों पकड़ा, तो पत्नी उल्टे उससे झगड़ने लगी और उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गई।


    घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आग पर काबू पाने में मदद की और दोनों पक्षों (पति और पत्नी) को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों और पुरानी शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की बात कही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...