पुलिस जांच में जुटी
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव घर के बाहर बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमित सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अपनी पत्नी के साथ कबाड़ी मोहल्ले में रह रहा था।
शव मिलने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



















































Leave a comment