Thursday , 20 August 2026
    Rewa Today : बसामन मामा गौवंश वन्य विहार
    rewa today

    Rewa Today : बसामन मामा गौवंश वन्य विहार

    Basman Mama Cow Sanctuary

    विकास कार्यों में तेजी

    Rewa Today Desk : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिया है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में कार्ययोजना के अनुसार फ्रंट एरिया डेवलपमेंट का कार्य शीघ्रता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि पहले से निर्मित गौ शेड, भूसा शेड और अन्य भवनों का रंग-रोगन और मेंटीनेंस कराते हुए शेष निर्माणाधीन कार्यों को आगामी 10 दिनों में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

    उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में रात्रि विश्राम के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासनिक भवन, मंदिर निर्माण, रेस्ट हाउस के किचन शेड, गार्ड रूम, गेस्ट हाउस के सामने लॉन, मंच निर्माण, और शेष सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

    फ्रंट एरिया डेवलपमेंट और आकर्षक निर्माण पर जोर

    श्री शुक्ल ने कहा कि गौवंश वन्य विहार की प्रदेश में अपनी अलग पहचान है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान प्रसिद्ध मनीषी स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी रामदेव और पूज्य मोरारी बापू भी हेलीकॉप्टर से यहां आएंगे और वन्य विहार का भ्रमण करेंगे। इसलिए सभी कार्यों को समय पर पूरा कर गौवंश वन्य विहार को आकर्षक और अप्रतिम बनाया जाए।

    विकास कार्यों के लिए विशेष निर्देश

    पेवर ब्लॉक और शेड निर्माण: जहां आवश्यक हो, वहां पेवर ब्लॉक लगाएं और अतिरिक्त शेड का निर्माण समय पर पूरा करें।

    गौ उत्पाद विक्रय: गौवंश के गोबर और मूत्र से बनी सामग्री को विक्रय के लिए संबंधित संस्थानों से अनुबंध किया जाए।

    चरनोई भूमि का उपयोग: आवंटित चरनोई भूमि पर चारा उत्पादन और विक्रय का कार्य एफपीओ (फार्मर्स प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन) के माध्यम से कराया जाए।

    सोलर पैनल और निष्पादन इकाई: गौवंश वन्य विहार को सोलर पैनल लगाकर ऊर्जीकृत किया जाए और मृत पशुओं के निष्पादन के लिए इकाई स्थापित की जाए।

    आत्मनिर्भरता की ओर कदम

    श्री शुक्ल ने कहा कि गौवंश वन्य विहार आर्थिक संसाधनों को सशक्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उत्पाद सामग्री का क्रय सुनिश्चित किया जाए ताकि आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चारे के उत्पादन और विक्रय से भी आय के स्रोत तैयार किए जाएं।

    हिनौती गौधाम का निरीक्षण

    इस अवसर पर हिनौती गौधाम में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। श्री शुक्ल ने सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    बैठक में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, एसडीएम राजेश सिन्हा, उप संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह कदम बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को प्रदेश के प्रमुख आकर्षणों में से एक बनाने और इसे सतत विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में उठाया गया है।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
    rewa today

    उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

    Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...

    जिले जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन
    rewa today

    Rewa Today : जिले जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन

    Rewa Today Desk : पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का...

    विशेष राजस्व शिविरों में जनता को मिल रही सहूलियतें
    rewa today

    विशेष राजस्व शिविरों में जनता को मिल रही सहूलियतें

    Rewa Today Desk : मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत जिले की सभी...