jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

Dilapidated roads in Rewa are becoming death traps.

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश

Rewa Today Desk : शहर की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा की जा रही मरम्मत केवल औपचारिकता तक सीमित नजर आ रही है। नागरिकों का आरोप है कि सड़क सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रकाश चौराहा बना दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट

शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल प्रकाश चौराहा और उसके आसपास की सड़कें इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों से प्रभावित हैं। विशेष रूप से जवली पार्क मोड़ के पास स्थित गड्ढा वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढे को भरने के लिए केवल पत्थर डाल दिए गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती ह

बारिश में और बढ़ जाता है खतरा

प्रकाश चौराहा स्थित बैंक के सामने सड़क के दोनों ओर बने गहरे गड्ढे बरसात के दिनों में और अधिक खतरनाक हो जाते हैं। हल्की बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। कई बार लोग अचानक गड्ढे में फंसकर गिर जाते हैं या दूसरे वाहनों से टकरा जाते हैं। वहीं गड्ढों में कचरा जमा होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या भी बढ़ रही है।

मानसून से पहले स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले सड़कों की स्थायी और मानसूनमरम्मत कराना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किया गया तो बरसात के दौरान हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। लोगों का आरोप है कि अब तक प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया है।

मरम्मत के नाम पर केवल लीपापोती

शहरवासियों का कहना है कि जब भी सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाता है, वह कुछ ही दिनों में बेअसर साबित हो जाता है। गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने के कारण सड़कें जल्द ही फिर खराब हो जाती हैं। इससे वाहनों के पहिए फंसने, अचानक ब्रेक लगने और पीछे से टक्कर जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

जनता की प्रमुख मांगें

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों का सर्वे कराकर गड्ढों की स्थायी मरम्मत कराई जाए। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि समस्या बार-बार उत्पन्न न हो। नागरिकों ने गड्ढों में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

शहरवासियों का कहना है कि सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए सड़कों की मरम्मत अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

India

क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...