IndiaRewa

क्योटी फाल के पास बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

Major accident near Keoti Falls: Bike plunges into 150-foot-deep gorge; two youths killed.

रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध क्योटी फाल के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हुई इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। अंधेरा और दुर्गम स्थल होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि खाई में गिरने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन की टीम दोनों शवों एवं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को खाई से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

India

स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...