Rewa Today Desk : अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खबरों के प्रमुखता से प्रकाशन के बाद प्रशासन और Indian Oil Corporation Limited ने सख्त कदम उठाते हुए पॉपुलर इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी के गोदाम के अंदर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने (रिफिलिंग) का मामला सामने आया था। इस संबंध में जांच के दौरान वीडियो साक्ष्य भी प्राप्त हुए, जिसमें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडरों से गैस की अवैध निकासी स्पष्ट दिखाई दी।
इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए कंपनी ने एजेंसी संचालक को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य एलपीजी वितरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है, जिससे न केवल सुरक्षा मानकों को खतरा है बल्कि कंपनी की छवि भी प्रभावित होती है।
प्रशासन ने फिलहाल एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एजेंसी संचालक को 7 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप को स्थायी रूप से समाप्त किया जा सकता है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि एलपीजी जैसी संवेदनशील सेवा में इस प्रकार की लापरवाही और अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।



















































Leave a comment